DESH KI AAWAJ

विनायका माईक्रोन्स लोहरवाड़ा मे संगीतमय सुन्दरकांण्ड पाठ का हुआ आयोजन

विनायका माईक्रोन्स लोहरवाड़ा मे संगीतमय सुन्दरकांण्ड पाठ का हुआ आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम लोहरवाड़ा के सनोद रोड पर स्थित विनायका माईक्रोन्स पर सोमवार को परम पूज्य गुरुदेव माली श्री धर्माराम जी “भगत जी ” सुमेरपुर वालो की प्रेरणा से संगीतमय सुन्दर कांड के पाठ का आयोजन किया गया । आयोजक परिवार के किशोर सिह कच्छावा ,जयवीर सिह , प्रवीर सिह व सुर्दशन सिह कच्छावा ने सहपरिवार भव्य रुप से भगवान रामदरबार व गुरुदेव की पूजा कर पाठ का शुभारंभ कराया । पाण्डाल को रामायण के प्रसंगों के भव्य चित्रो के पोस्टरों के साथ फुल मालाओ से भी सजाया गया । सगीतमय सुन्दर कांड पाठ मे सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने केसरिया श्री राम का दुपट्टा पहनकर पाठ मे शामिल होकर पाठ का अमृत पान किया । पाठ के पश्चात सामूहिक महाआरती हुई । पाठ मे आये सभी भक्त प्रेमियों ने महाप्रसाद ग्रहण किया । इस अवसर पर विनायका माईक्रोन्स को आकर्षक विधुत लडिय़ों से सजाया गया ।

admin
Author: admin