DESH KI AAWAJ

नसीराबाद भाजपा मण्डल ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई की जयंती को बनाया सुशासन दिवस के रूप में

नसीराबाद भाजपा मण्डल ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई की जयंती को बनाया सुशासन दिवस के रूप में

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भाजपा मंडल नसीराबाद द्वारा विधायक रामस्वरूप लांबा के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 97 जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई । इस अवसर पर विधायक लाम्बा ने अपने वक्तव्य में बताया कि वाजपेई द्वारा स्वर्णिम सड़क योजना के तहत पूरे देश को सड़कों के मार्ग से जोड़ दिया जो एक ऐतिहासिक व सराहनीय कार्य रहा । जिससे देश की आवागमन में आ रही बाधाएं दूर हुई तथा व्यापार को बढ़ावा मिला । भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महेश मेहरा ने बताया कि वाजपेई का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था । यह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के थे । वाजपेई देश के तीन बार प्रधानमंत्री रहे तथा पांच बार भूमिगत परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु संपन्न देश घोषित किया । वाजपेई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा में पले बड़े । दिल्ली लाहौर बस सेवा शुरू की कारगिल युद्ध में भारत भूमि को पाकिस्तान के अवैध कब्जे से छुड़वाया । वाजपेई एक महान नेता , कवि , पत्रकार तथा वक्ता थे । जिन्होंने अपने वाणी के बल पर प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित किया । उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन अनीता मित्तल , छावनी परिषद सदस्य सुशील गदिया , भाजपा मंडल पूर्व अध्यक्ष वैभव तेला , सूरज करण मेघवंशी , महामंत्री दिनेश बोहरा , उपाध्यक्ष संजय मेहरा , महेश सोदे , अनिल वर्मा , महेंद्र चौधरी , इस्लामुद्दीन कुरैशी , अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हाजी फैज मोहम्मद गांधी , धनराज जाटोलिया , नितिन शर्मा , राजेश लखन , शानू शर्मा , परीक्षवर गुस्सर , भाजपा युवा नेता निहालचंद बड़जात्या , सलीम भाई मोजपुरिया , उदय सिंह , अब्दुल रहीम , गोपाल जोशी , नेमीचंद खींची , सुरेश सांखला , प्रदीप मित्तल , रामनारायण महेश्वरी , अशोक चौधरी , सत्यनारायण शर्मा , महेद्र डाबी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

admin
Author: admin