DESH KI AAWAJ

जापानी कंपनी टीपीआर द्वारा सीएसएसआर गतिविधि के तहत विद्यालय में शौचालय निर्माण, पाठ्य सामग्री, आरो मशीन व पंखे किए भेंट

जापानी कंपनी टीपीआर द्वारा सीएसएसआर गतिविधि के तहत विद्यालय में शौचालय निर्माण, पाठ्य सामग्री, आरो मशीन व पंखे किए भेंट

पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत

नीमराणा ब्लाक क्षेत्र के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खुंदरोठ में गुरुवार को जापानी औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टीपीआर की ओर से सीएसआर गतिविधि के तहत विद्यार्थियों व अध्यापकों के लिए शौचालय निर्माण कराया गया। इसके साथ ही विद्यालय को चार पंखे, आरो मशीन तथा 158 विद्यार्थियों को स्वेटर, जूते व बैग भेंट किए। इस मौके पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ताकेशी तकीता, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर जूनया ऊऐदा, जीएम काजुओ शुरूओका, प्लांट हेड काजूहिको ओअजुमी, डीपीएम इंद्रजीत सिंह एचआर हेड कमल कुमार धीमान, एचआर सुनील दत्त व अन्य कंपनी प्रतिनिधियों का प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद, विद्यालय अध्यापकों एवं ग्रामवासियों द्वारा फूल माला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया। समस्त विद्यालय परिवार द्वारा कंपनी प्रबंधन का आभार जताते हुए खुशी जाहिर की।

admin
Author: admin