भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मिलकर कहा, जिले के उद्योगों एवं किसानों को मिले यमुना का पानी
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मिलकर कहा, जिले के उद्योगों एवं किसानों को मिले यमुना का पानी
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
रामगढ़ में भारत जोड़ो पदयात्रा में राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक ने शामिल होकर माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय भंवर जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में माननीय राहुल गांधी व राष्ट्रीय संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल से मुलाकात कर उन्होंने जिले के उद्योगों एवं बानसूर के किसानों के हालातों से अवगत करवाते हुए बानसूर क्षेत्र में गिरते जल स्तर को गहन चिंता व्यक्त करते हुए बानसूर के किसानों के लिए यमुना का पानी लाने की बात कही तथा युवाओं के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध कराने की मांग की ताकि बानसूर क्षेत्र का हर किसान एवं युवा आत्मनिर्भर रहते हुए देश के विकास को अग्रसर करे। उद्योगों को भूजल दोहन कर चलने के बजाय नहरी जल से संचालित किया जा सके ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भूजल संरक्षित कर सकें और उद्योगों एवं किसानों को उनकी आवश्यकता अनुसार नहरी जल से फलीभूत किया जाए। जिससे भूजल दोहन में लगने वाली विद्युत खपत को भी कम किया जा सकेगा।