विधायक चौधरी की मध्यस्थता में निकला हल,दो दिन से चल रहा गतिरोध टूटा,नंदसिंह चौहान की हुई अंत्येष्टि
विधायक चौधरी की मध्यस्थता में निकला हल,दो दिन से चल रहा गतिरोध टूटा,नंदसिंह चौहान की हुई अंत्येष्टि
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
मुण्डावर उपखण्ड के बीजवाड़ चौहान में राजपूत और माली समाज के बीच 2 दिन से चल रहे विवाद का निपटारा मुण्डावर विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी ने दोनों समाजों में मध्यस्थता करवाकर दोनों समाजों का पक्ष सुन मामले को सुलझाया।विदित रहे मामला जमीन विवाद का था जो कि लंबे समय से दोनों समाजों के बीच चल रहा है लेकिन सोमवार को चौहान समाज के नंदसिंह चौहान पुत्र नारायण सिंह चौहान की मृत्यु हो जाती है।जब राजपूत समाज अपनी पैतृक छतरियों पर दाहसंस्कार करने गए तो वहाँ माली समाज ने अपना मालिकाना हक बताकर दाहसंस्कार करने से मना कर दिया। सूचना पर मौके पर कल से प्रशासन मौजूद था। इस विवाद को आज मुण्डावर विधायक चौधरी ने पहुंचकर दोनों समाजो की बात सुनी व दोनों समाजो में मध्यस्था करवाकर विवाद को सुलझा दिया।विधायक चौधरी ने बताया कि ये विवाद दोनों समाजों की सूझबूझ से ही सुलझ पाया है।इस मौके पर दोनों समाजो के गणमान्य नागरिक,मुण्डावर एसडीएम पंकज बडगूजर,प्रधान प्रतिनिधि महेश गुप्ता,कोटकासिम,बानसूर के उपखण्ड अधिकारी व पुलिस के आला अधिकारियों सहित बडी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


