पीसीसी सचिव ललित यादव के नेतृत्व में हजारों की संख्या में पहुंचे लोग मालाखेड़ा
पीसीसी सचिव ललित यादव के नेतृत्व में हजारों की संख्या में पहुंचे लोग मालाखेड़ा
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत मालाखेड़ा लाइव
मालाखेड़ा आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एवं मालाखेड़ा में हुई सभा में मुण्डावर विधानसभा क्षेत्र से पीसीसी सचिव एवं कांग्रेस नेता ललित यादव के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोग मालाखेड़ा पहुंचे।
सभा में शामिल होने से पहले जिंदोली सुरंग पर ललित यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल चलकर देश में फैली साम्प्रदायिक राजनीति को शांति व्यवस्था में बदलकर देश में प्रेम एवं भाईचारे में बदलना चाह रहे हैं
वहीं यादव ने मुण्डावर विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने पर सभी का आभार जताया।
इस मौके पर हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


