भजनो की बही सरिता, बाबा के दरबार मे उमड़ा श्रद्धालुओं का रैला
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
भजनो की बही सरिता, बाबा के दरबार मे उमड़ा श्रद्धालुओं का रैला
मुण्डवार उपखंड के जोतराम मंदिर गोलाहेड़ा के तत्वाधान मे जोतराम बाबा का महोत्सव आयोजित किया गया । कार्यक्रम में प्रभात फेरी कर बाबा की प्रतिमा को नमन किया गया । जोतराम मंदिर के भगत मुकेश ने सभी श्रद्धालुओं का आदर सत्कार कर प्रसादी वितरण की । इस अवसर पर दूर दराज से आए भक्तो के लिए व्यवस्था की गई । जोतराम मंदिर मे भक्तों ने दर्शन किए । अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दंडवत करते हुए पहुंचे । मंदिर परिसर में बाबा के भजनों का गुणगान किया गया । मंदिर मे आए श्रद्धालुओं ने बाबा के चौखट पर मत्था टेक सुख समृद्धि की कामना की ।


