51,000 रूपये एवं समान के साथ युवा ब्राह्मण सभा परिवार के कार्यकर्ताओं ने 11वीं बार किया कन्यादान ।
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
51,000 रूपये एवं समान के साथ युवा ब्राह्मण सभा परिवार के कार्यकर्ताओं ने 11वीं बार किया कन्यादान ।
“कन्या परिणय बंधन” एक पहल के तहत 11वीं बाहर जरूरतमंद परिवार की बेटी का किया कन्यादान ।
अलवर ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया युवा ब्राह्मण सभा परिवार के कार्यकर्ता विगत 6 वर्षों से समाज के जरूरतमंद एवं असहाय परिवारों की होनहार बेटियों के विवाह में कन्यादान करते आ रहे हैं इसी संदर्भ में दिनांक 14 दिसंबर बुधवार रात्रि को युवा ब्राह्मण सभा परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा 11 वी बार अलवर शहर की एक होनहार बेटी के विवाह में ₹51000 के साथ विवाह का सामान कन्या दान स्वरूप कन्या को भेट किया ।
सभा के प्रवक्ता शिव चरण कमल ने बताया कन्या परिणय बंधन एक पहल के तहत किए गए इस कन्यादान में युवा ब्राह्मण सभा परिवार के सदस्य गण कन्या को भात की परंपरा के अनुसार ₹51000 की राशि के साथ सामान इत्यादि भेंट किया गया , उन्होंने बताया इस प्रकार के कार्य संपूर्ण समाज को एक अच्छा संदेश प्रधान करते है ऐसे मौकों पर समाज के हर व्यक्ति को अपने आसपास रहने वाले असक्षम लोगों में ऊर्जा भरने का कार्य एवं सामंजस्य बढ़ाने का कार्य इंसानियत में प्रेरणास्पद है ।
युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया जैसे ही इस प्रकार के जरूरतमंद परिवार की जानकारी प्राप्त होती है तो युवा ब्राह्मण सभा परिवार के कार्यकर्ता भामाशाह के माध्यम से समाज के जरूरतमंद बेटियों के लिए कन्यादान की राशि एकत्रित की जाती है और कही से भी उस परिवार को दिया गया सहयोग मानसिक रूप से प्रभावित ना करे अतः भात की परंपरा के अनुसार कन्या दान की राशि भेट की जाती है एवम आगे भी समाज के जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की निशुल्क शिक्षा सहित विवाह आदि में सहयोग जारी रहेगा।
यह सभी परिवार हमारे ही है और भारतीय परंपरा आपसी सहयोग एवम सद्भावना सिखाती है अतः यह हमारा कर्तव्य है ।
कन्यादान की राशि भेंट करने वालों में ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा, शिव चरण कमल, डॉ विनोद शर्मा ,महेश उपाध्याय, केपी शर्मा, नितेश शर्मा, अमित शर्मा, हेमलता शर्मा, निर्देश शर्मा, सरला शर्मा, बालकृष्ण शर्मा , अनुज शर्मा एवं खन्ना सैनी आदि शामिल रहे।


