राजस्थान भील समाज विकास समिति तहसील टांटोटी मे बैठक का हुआ आयोजन
राजस्थान भील समाज विकास समिति तहसील टांटोटी मे बैठक का हुआ आयोजन
बैठक में भील समाज के लिए नए समाज सेवक सदस्यों का किया चयन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राजस्थान भील समाज विकास समिति तहसील टाटोती की नव निर्वाचित पंचायत कल्याणपुरा में रामधन भील की अध्यक्षता मे समिति की बैठक गुरुवार दोपहर 12:30 बजे आयोजित कि गई । बैठक के मुख्य अतिथि परमेश्वर भील और विशिष्ट अतिथि छीतर भील,किशन लाल भील,रामनिवास भील रहे। आयोजित बैठक मे
किशन लाल भील ने राजस्थान भील समाज विकास समिति के द्वारा किए जाने वाले समाज विकास से संबंधित विभिन्न कार्यों , रक्तदान शिविरो का आयोजन करने, समाज के प्रतिभाशाली बालक बालिकाओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित करने, शिक्षा को बढ़ावा देने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
परमेश्वर भील ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए समाज को संगठित होकर एक मंच पर आने के लिए प्रेरित किया और सामाजिक एकता पर बल दिया।
छीतर भील ने समाज में आर्थिक दृष्टि से कमजोर बच्चों की सहायता करने और समाज में फैली बुराइयों मृत्यु भोज, बाल विवाह, शराब आदि का निषेध करने के लिए समाज को प्रेरित किया। और सभी युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी मेहनत करके अपना और समाज का विकास करने के संबंध में बताया।
रामधन भील ने भील समाज के गौरव भारतीय रॉबिन हुड टंट्या मामा भील, वीर बाला काली बाई भील, शबरी माता भील,वीर एकलव्य भील, राणा पूंजा भील,राजा कोटिया भील,नानक भील आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में मिट्ठू लाल भील,दुर्गा लाल भील,दिलीप कुमार भील,राजू कुमार भील, कैलाश भील,चांदमल भील,सांवर लाल भील ने भी समाज विकास से संबंधित अपने अपने विचार रखें।
बैठक में राजस्थान भील समाज विकास समिति तहसील टांटोटी (अजमेर) के लिए नए समाज सेवक सदस्यों का भी चयन किया गया। बैठक में रामप्रसाद भील, गिरधारी भील,रामदेव भील, श्रवण भील,कमला देवी भील,नोसर देवी भील,संतोक देवी भील, घमला देवी भील,बिमला देवी भील,राधा देवी भील, नाथी देवी भील, जीवराज भील, घिसा लाल भील, बदामी भील, जीवराज भील,हागम भील, पवन भील सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जय शबरी माता, जय राणा पूंजा, जय भील समाज के उद्घोष के साथ मीटिंग का बड़े जोश और उत्साह से समापन किया गया।


