DESH KI AAWAJ

रेगर समाज नसीराबाद ने भूमाफियाओ द्वारा मंदिर जाने के अवरूद्ध किये रास्ते को चालू कराने की मांग करते हुए उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रेगर समाज नसीराबाद ने भूमाफियाओ द्वारा मंदिर जाने के अवरूद्ध किये रास्ते को चालू कराने की मांग करते हुए उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के रेगर समाज ने बारापत्थर ( राताखेडा ) मे स्थित मन्दिर के रास्ते को खुलवाने की मांग करते हुए उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद अंशुल आमेरिया को ज्ञापन सौंपा । नसीराबाद के रेगर समाज व अन्य दलित समाज के लोगों ने बताया कि वर्षो पुराना एक श्री माता काली का मंदिर ग्राम बारापत्थर में स्थित खसरा न. 442 में आवागमन हेतु उपयोग किया जा रहा था । मौके पर उक्त खसरे पर आने जाने का रास्ता बना हुआ । उक्त मन्दिर में वर्षों से खसरा संख्या यही है , जो कि उक्त मंदिर में से होता हुआ हाईवे तक जाता है । उक्त मंदिर के रास्ते में भूमाफियाओं ने न्यायालय , उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद की पालना ना करते हुए भी वहा पर आने जाने के रास्ते में नींव खोद कर आने जाने के रास्ते को अवरुद्ध / बन्द कर दिया है । जिससे दलित समाज व नसीराबाद के लोगो में रोष व्याप्त है । जो कि कभी भी एक आंदोलन का रूप धारण कर सकता है । समाज बन्धुओ ने मांग की है कि , समय रहते हुए हमे आने जाने के उपरोक्त रास्ते को ही उपलब्ध करवाया जाये । जिससे कि किसी प्रकार की कोई भी बाधा उत्पन्न ना हो । पूर्व में भी आपको इस संबंध में प्रार्थना पत्र दे चुके है । रास्ता उपलब्ध करवाने में सहयोग प्रदान करने की कृपा करे । उन्होंने उपखण्ड अधिकारी को सानुरोध निवेदन किया है कि न्यायालय के आदेश की पालना करवाकर उक्त मंदिर के रास्ते पर चल रहे अवैध निर्माण को बन्द करवाकर राहत प्रदान करावे । ज्ञापन देते समय समाज के दिनेश बोहरा , धनराज जाटोलिया ,
जवरीलाल खोरवाल , भगवानदास दपक्यावर , सोहनलाल खोरवाल , बंशीलाल कराड़िया , खोरवाल बिल्लू , खोरवाल महेंद्र कराड़िया , राजेन्द्र बोहरा , जय प्रकाश जाटोलिया , मुकेश कराड़िया , किशन कराड़िया , लखन कराड़िया , विजय खोरवाल , खेमचंद सेरस्या , नारायण खोरवाल ,रामसिंह कराड़िया , कैलाश दपक्यावर आदि मोजूद थे ।

admin
Author: admin