नहर पदयात्रा मुंडावर की दिशा और दशा तय करने वाली साबित होगी।रोहिताश चौधरी
नहर पदयात्रा मुंडावर की दिशा और दशा तय करने वाली साबित होगी…… रोहिताश चौधरी
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
मुंडावर (10दिसंबर) राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी के नेतृत्व में नहर लाने के लिए चल रही पदयात्रा आज शनिवार को गांव पेहल, शीतलपुर, रैनागिरी , श्योपुर और मोहमदपुर पहुंची। गांव पेहल में सरपंच आशा मुकेश उप सरपंच संजय कुमार, केदार मिश्रा, जस्सू सिंह, केदार नरूका, सूरजभान बेनीवाल, शेर सिंह जोगी, रमेश जोगी, मनोज कुमार, बाबूलाल लखेरा के नेतृत्व में ब गांव मोहम्मदपुर में राजेंद्र चौधरी, नंदराम चौधरी, सुखीराम चौधरी सहित सैकड़ों किसानों ने गांव की सीमा से डीजे बजा कर आगवानी कर चौपाल पर लाकर पारम्परिक रूप से साफा मालाओं से स्वागत किया गांव शीतलपुर, रैनागिरी में सूरजभान, हेमराज, हरिराम के नेतृत्व में व गांव श्योपुर में सरपंच महेन्द्र सिंह सहित सैकड़ो की संख्या मे ग्रामीणों ने सभी पद यात्रियों का साफा मालाओं से स्वागत क्रिया करते हुए रोहिताश चौधरी को जलनायक बताया और कहा की यह पदयात्रा मुंडावर की दिशा और दशा बदलेगी इस लिए मुंडावर का एक एक किसान पानी लाने की मुहिम का साथ देगा। भूमिगत जल स्तर रसातल में चले जाने के कारण एकत्रित सभी किसानों ने नहर पदयात्रा की सफलता की कामना की। रोहिताश चौधरी, अजीत सिंह यादव, जगरूप सिंह यादव,अखिलेश कौशिक, रामावतार चौधरी, बाबूलाल हुड् ने नहर के लिए मिल रहे भारी जन समर्थन के लिए क्षेत्र की जनता का आभार जताया और कहा की आप लोगो का इस तरह से समर्थन मिलता रहा तो मुंडावर में नहर ला कर रहेंगे और नहर आने तक लड़ाई जारी रहेगी। इस अवसर पर किसानों ने चौधरी को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया । इस मौके पर गोकल लंबरदार,
बाबूलाल,राजू खटीक, चेतराम, योगेश पासवान ,मोहित जिंदल, दिनेश शर्मा, अंकित ,रमेश सैन, ताहिर खान, बाबूलाल यादव, कमल, यादराम पंच, मोना शर्मा,राहुल , तेजपाल जिंदल आदि मौजूद रहे।
मुंडावर– पेहल में ग्रामीणों के साथ मौजूद पदयात्री।


