DESH KI AAWAJ

स्कूल से 16 साल की नाबालिग हुई लापता

स्कूल से 16 साल की नाबालिग हुई लापता

पिता ने दो युवको पर शक करते हुए कराया मामला दर्ज

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर के जवाजा थाना क्षेत्र के स्कूल से एक 16 साल की नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। घर नहीं पहुंची तो पिता ने पता किया, स्कूल में उसके चप्पल व बैग मिला। पिता ने दो युवकों पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लोटियाना निवासी पिता ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 16 साल की बेटी स्कूल जाने के लिए सुबह करीब साढे़ नौ बजे घर से निकली। देर शाम तक घर पर नहीं आने के बाद परिवार वालों ने गांव, रिश्तेदार तथा आस पास सभी जगह तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। दूसरे दिन जब स्कूल गए तो उसका कक्षा में बैग रखा हुआ था और उसकी चप्पल कक्षा के गेट के पास पडे हुये थे। उसका कद 5 फीट, रंग गोरा, शरीर दुबला पतला और सरकारी स्कुल ड्रेस पहने थी। शक है कि नेना उर्फ रमेश सिंह पुत्र केसर सिंह रावत निवासी लोटियाना उसे भुपेन्द्र सिंह पुत्र भीम सिंह रावत के सहयोग से लेकर जा सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हरनिवास को सौंपी है।

admin
Author: admin