DESH KI AAWAJ

धोलादाता ( न्यारा ) मे कुऐ मे गिरने से हुई एक महिला की मौत

धोलादाता ( न्यारा ) मे कुऐ मे गिरने से हुई एक महिला की मौत

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम धोलादाता ( न्यारा ) मे बुधवार को दोपहर 1 बजे खेत मे कार्य कर रही महिला का पैर फिसलने से कुऐ मे गिरने से मौत हो गई । महिला के कुऐ मे गिरने की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे व महिला के शव को बहार निकाला । सरपंच मुकेश गुर्जर की सूचना पर नसीराबाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची । शव को नसीराबाद चिकित्सालय पहुचाकर मोर्चरी मे रखवाया । जिसका पोस्टमार्टम करने के पश्चात परिजनों के सुपुर्द किया जायेगा । मृतका अनिता पत्नी निर्मल रावत है । वही पुलिस मामले की जांच मे जुटी है ।

admin
Author: admin