DESH KI AAWAJ

नहर के लिए चल रही पदयात्रा से प्रेरित होकर किसान बन रहे हैं भागीरथ।

नहर के लिए चल रही पदयात्रा से प्रेरित होकर किसान बन रहे हैं भागीरथ।

पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत

मुंडावर (03दिसंबर) राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी के नेतृत्व में मुंडावर में नहर लाने के लिए चल रही पदयात्रा आज़ शनिवार को गांव ततारपुर पहुंचने सरपंच पति रविन्द्र यादव, पृथ्वी सिंह, सुभरम चौधरी,सतीश, अशोक, हनुमान शीशराम के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामवासियों ने एकत्रित होकर परंपरागत तरीके से साफा माला से स्वागत किया और पानी लाने की मुहिम के साथ चलने का आश्वासन दिया । गांव रानोथ में विजय सिंह, शिवलाल एडवोकेट, नागराज एडवोकेट, सरजीत एडवोकेट के नेतृत्व में पद यात्रा की गांव की सीमा पर पहुंच कर सभी यात्रियों का माला पहनाकर अगवानी कर चौपाल पर लाकर साफा माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया और इस यात्रा को मुंडावर विधान सभा के लिए युग परिवर्तन की यात्रा बताकर साथ चल ने का वादा किया।किसानों ने नहर के लिए चल रही पदयात्रा की सफलता की कामना कर मनोबल बढ़ाया और रोहितास चोधरी को मुंडावर की उम्मीद बताया इस दौरान पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी,अखिलेश कौशिक, रामावतार चौधरी, बाबूलाल हुड्डा, ने ग्रामीणों को नहर लाने के लिए समर्थन की अपील की। साथ में वक्ताओं ने प्रोजेक्ट में पीने के पानी के लिए मुंडावर ब्लॉक को जोड़ने पर भंवर जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। आज़ यात्रा में मोहम्मद पुर से राजेंद्र के नेत्रत्व में, बासनी से स्योनारायण के नेतृत्व में क्यारा बधीन शेरसिंह सरपंच के नेतृत्व, नांगल उदिया लखमी, प्रकाश, जसवंत यात्रा में साथ चल कर रोहिताश चौधरी इस पद यात्रा के लिए धन्यवाद दिया और हर संभव मदद का वादा किया।इस पर मौके गोकल लंबरदार,बाबूलाल,राजू खटीक, चेतराम, योगेश पासवान ,मोहित जिंदल, दिनेश शर्मा, अंकित ,रमेश सैन, ताहिर खान, बाबूलाल यादव, कमल, यादराम पंच, मोना शर्मा,राहुल , तेजपाल जिंदल आदि मौजूद रहे।

admin
Author: admin