देरांठू के राजकीय माध्यमिक विद्यालय मे राजस्थान शिक्षक अभिभावक दक्षता बैठक व नो बैग डे कार्यक्रम हुआ आयोजित
देरांठू के राजकीय माध्यमिक विद्यालय मे राजस्थान शिक्षक अभिभावक दक्षता बैठक व नो बैग डे कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे शनिवार को राजस्थान शिक्षक अभिभावक दक्षता मंथन बैठक( मेगा पीटीएम) व नो बैग डे शनिवारीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत प्रार्थना सत्र में विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति रहन सहन , खानपान , वेशभूषा तथा राजस्थान की खारे पानी मीठे पानी की झीलों के बारे में शिक्षक मोतीलाल द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई । व्याख्याता सुषमा सोनी मैडम द्वारा केरियर निर्माण ICDS IIT और NIFT के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई । तत्पश्चात दोपहर 12 बजे से मेगा पीटीएम के तहत विद्यार्थियों के अभिभावकों को आमंत्रित किया गया था । जिन्होंने विधालय मे आयोजित बैठक में भाग लिया । कार्यक्रम के तहत शिक्षकों के राजस्थान शिक्षा में बढ़ते कदम की रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों को दिए , साथ ही विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि की जानकारी अभिभावकों को प्रदान की गई । कार्यक्रम मे पधारे हुए समस्त अभिभावकों का संस्था प्रधान श्रीमती संगीता तिवारी ने आभार प्रकट किया । मेगा पीटीएम को सफल बनाने मे समस्त शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । इसमें मोहम्मद इरफान , मोतीलाल , निशा शर्मा , अंजना शर्मा , अंतिमा मीणा , सुनीता धवन , ज्योति पुरोहित , ताराचंद माली सहित सोनू छीपा व शंकर जाट आदि उपस्थित थे ।


