भाजपा की राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह प्रभारी विजया रहाटकर का नसीराबाद ग्रामीण मंडल ने किया स्वागत
भाजपा की राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह प्रभारी विजया रहाटकर का नसीराबाद ग्रामीण मंडल ने किया स्वागत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी श्रीमती विजया रहाटकर के जन आक्रोश यात्रा केकड़ी में शुभारंभ के लिए जाते समय नसीराबाद ग्रामीण मंडल द्वारा ग्राम दिलवाड़ा में मंडल अध्यक्ष अशोक वैष्णव व जिला महामंत्री मुकेश चौधरी के सानिध्य में श्रीमती विजया राहटकर का व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाणा का भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव श्रीमती विजया राहटकर ने प्रदेश द्वारा आयोजित जन आक्रोश यात्रा को भव्य बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं को यात्रा में अपना सहयोग करने का संकल्प दिलवाया एवं यात्रा को जन जन तक पहुंचाने के लिए यात्रा मार्ग में आने वाले प्रत्येक गांव और ढाणी में आने वाले बुथ समितियों को सक्रिय करने का दिशा निर्देश दिया , ताकि यात्रा का स्वरूप भव्य बन सके । स्वागत कार्यक्रम में मंडल महामंत्री सत्यनारायण शर्मा , मान राम सेन , कालू चौधरी , पृथ्वीराज , सत्यनारायण गुर्जर , देवा गुर्जर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


