DESH KI AAWAJ

अध्यक्ष की बिगड़ी तबीयत , हास्पिटल किया रैफर

अजमेर कलेक्ट्रेट के बहार पटवारियों का 19 वे दिन भी प्रदर्शन जारी

अध्यक्ष की बिगड़ी तबीयत , हास्पिटल किया रैफर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान पटवार संघ के बैनर तले राजस्व मंडल के बाहर पटवारियों का धरना जारी है। प्रदर्शन के 19वें दिन आमरण अनशन पर बैठे पटवारियों के प्रदेश अध्यक्ष की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद जेएलएन हॉस्पिटल से मेडिकल टीम धरना स्थल पर पहुंची और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। पटवार संघ सरकार से हुए 3 जुलाई और 4 अक्टूबर के समझौते और 7 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। दरअसल, राजस्व मंडल के बाहर विगत 14 नवंबर से राजस्थान पटवार संघ के बैनर तले पटवारी धरना देकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। धरना स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार निमिवाल 14 नवंबर से ही आमरण अनशन पर बैठे हैं। इसके साथ ही कई पटवारी भी आमरण अनशन पर है। शुक्रवार को 19वें दिन धरना स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार की तबियत ज्यादा बिगड़ गई। सूचना मिलते ही जेएलएन हॉस्पिटल के डॉक्टर व मेडिकल टीम धरना स्थल पर पहुंची और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में उन्हें समझाइश के बाद हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है। हालांकि पटवारियों का धरना राजस्व मंडल के बाहर अभी भी जारी है।
इन मांगों के लिए आंदोलन
आंदोलन अवधि में हुए मुकदमों को वापस लेने , कैडर पुनर्गठन कर नए पदों का सृजन करने , कोटा संभाग और सवाई माधोपुर में हुए आंदोलन अवधि के अवकाश को उपार्जित में परिवर्तित करने ,
राजस्व कार्मिकों के स्थानांतरण निरस्त हो , नायब तहसीलदार के पद को राजपत्रित अधिसूचित करते हुए शत प्रतिशत पदोन्नति एवं तहसीलदार पद को 50 प्रतिशत भू अभिलेख संवर्ग से पदोन्नति से भरने , पटवारी ग्रेड पे 2800 और वरिष्ठ पटवारी ग्रेड पे 3600 करने , 2022-23 की रिव्यू डीपीसी करते हुए रिक्त होने वाले पदों पर पदोन्नति की जाए की मांगे प्रमुख है ।

admin
Author: admin