व्याख्याताओं व प्रधानाचार्य के स्थानांतरण को लेकर क्षेत्र में तीखी प्रतिक्रिया – भाजपा कार्यकर्ताओ मे रोष
व्याख्याताओं व प्रधानाचार्य के स्थानांतरण को लेकर क्षेत्र में तीखी प्रतिक्रिया,,, भाजपा कार्यकर्ताओ मे रोष
मुंडावर विपक्ष के विधायक होने पर सरकार ने किया स्थानांतरण
पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत
मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भाजपा के होने के कारण सरकार ने व्याख्याता व प्रधानाचार्य का स्थानांतरण शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान के क्षेत्र भरतपुर में स्थानांतरण करने के को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है । आपको बता दें वर्तमान में बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है । परीक्षा का समय नजदीक होने के कारण बच्चों का भविष्य अंधकार मे डूबने से इंकार नही किया जा सकता है । भाजपा के युवा नेता भीमराज यादव ने बताया कि इन स्थान्नातरण को रद्द किया जाए । मंत्री के समीप क्षेत्र कठूमर, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़ से व्याख्याता व प्रधानाचार्य लिए जाएं । भाजपा नेता यादव ने इस कार्य को सरकार के नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है । उल्लेखनीय है कि मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है । गौरतलब है कि मुंडावर विधानसभा क्षेत्र में व्याख्याता व प्रधानाचार्य की कमी के चलते पूर्व मे हीं भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । मुंडावर मे सरकार के विपरीत भाजपा के विधायक होने के कारण ऐसा किया गया है ।
,

