झड़वासा में मुख्य मंत्री बाल गोपाल एंव निःशुल्क ड्रेस वितरण योजना की हुई शुरुआत, लाभान्वित बच्चों के चेहरे खिले
झड़वासा में मुख्य मंत्री बाल गोपाल एंव निःशुल्क ड्रेस वितरण योजना की हुई शुरुआत, लाभान्वित बच्चों के चेहरे खिले
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय झड़वासा मे मंगलवार को मुख्यमंत्री बालगोपाल व निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के पूर्व माँ सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथियों ने योजना की शुरुआत की तथा प्रधानाचार्य कौशल्या यादव ने बताया की अतिथियों ने कक्षा 1 से 8 तक के छात्र छात्राओं को दूध पिलाया और दो दो यूनिफॉर्म वितरण की गई।
और बताया की पीईईओ के अधीन 4 विद्यालयों झड़वासा, मोतीपुरा, निजामपुरा व रसुलपुरा के कक्षा 1 से 8 करीब 868 विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप सरपंच भँवर सिंह गौड, पूर्व सरपंच देवकरण गुर्जर, मांगीलाल जाट , तेजमल जाट भी कार्यक्रम मे मौजुद रहे।
साथ साथएसडीएमसी व एसएमसी सदस्य सहित विद्यालय स्टाफ भी मौजूद रहा।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता हेमराज मेघवंशी ने किया।


