DESH KI AAWAJ

राजस्थान अम्बेडकर महासंघ की ओर से नसीराबाद मे 73 वाँ संविधान दिवस मनाया

राजस्थान अम्बेडकर महासंघ की ओर से नसीराबाद मे 73 वाँ संविधान दिवस मनाया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान अम्बेडकर महासंघ की ओर से 73 वाँ सविधान दिवस नसीराबाद मे हर्ष एवं उल्लास से मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका की प्रथम व पूर्व चैयरमैन श्री मति शारदा गोमा मित्तलवाल , विशिष्ट अतिथि छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मांणकचन्द खीची , सीटी थाना एस आई राधेश्याम ठाकरियां , टीकम चन्द साखंला व गजानंद शर्मा थे । इस अवसर पूर्व चैयरमैन मित्तलवाल ने अपने स्वागत भाषण मे सर्व प्रथम सभी को संविधान की हाद्धिक शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था । इस संविधान को बनाने मे 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे थे । हमारा संविधान पूरी दुनिया मे सबसे अच्छा व लिखित एंव दूर दृष्टि व दूरगामी बनाया गया है । इसमे समान अधिकार ऊंच नीच , भेदभाव व शिक्षा के प्रति सम्मान दिया है । उन्होंने संविधान के इस पावन दिवस पर सभी को अपने अपने घरो पर एक एक दीप प्रज्वलित कर संविधान को पर्व के रूप मे मनाने हेतू आग्रह किया । संचालन पूर्व संस्था अध्यक्ष मुक्तिलाल जीनगर ने किया । वही विशिष्ट अतिथि माणकचन्द खीची ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षित बनो , संगठित रहो व सघर्ष करते हुये अपने जीवन को सार्थक बनाओ की सीख दी । कार्यक्रम मे नगरपालिका प्रार्षद प्रशान्त मेहरा , राजेश गोमा , हरीश गोमा , महेश खीची , रामलाल जीनगर , मूलचन्द , भवंरसिह राठौड़ , त्रिलोक सैनी , अरुणा गोस्वामी , प्रेमचन्द जीनगर सहित शहर वासी उपस्थित थे ।

admin
Author: admin