DESH KI AAWAJ

पिछले 10 दिन से जलापूर्ति बंद, परेशान ग्रामीण फ्लोराइड पानी को मजबूर, ग्राम कोटड़ी का है मामला, आखिर कब खुलेगी जलदाय विभाग आंख

पिछले 10 दिन से जलापूर्ति बंद, परेशान ग्रामीण फ्लोराइड पानी को मजबूर, ग्राम कोटड़ी का है मामला, आखिर कब खुलेगी जलदाय विभाग आंख

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगवन्तरापुरा के गांव कोटडी मे पिछले दस दिन से बीसलपुर पानी की बंद है।
इधर जलदाय विभाग आंखें मूंद कर मस्त है । ग्राम के पिन्टु वैष्णव, जीवराज, कालु ने बताया की सभी ग्रामीण हेडपंप का फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर है या फिर पीने के लिए महंगे दाम पर टैंकरो से पानी खरीद करना पड रहा है।
जब की क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन पूरी तरह डाली जा चुकी है । हर घर नल कनेक्शन भी दिये गये है। फिर भी जलदाय विभाग कोई सुध नही ले रहा है।
परेशान ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के जेईएन से सम्पर्क किया तो प्रत्युत्तर में कोई जवाब नही मिलता ।
जब की पास में से बावडी पंप हाउस के अधीनस्थ गाँव बावडी ,कोटडी,भगवन्तपुरा व केरियाकलॉ को दो एमएलडी पानी 1-2 दिन के अन्तराल पानी की सप्लाई होती है । जलदाय विभाग के अधिकारी नरेंद्र जैन से संपर्क करने पर बताया की हमारा काम सिर्फ टंकी तक पानी पहुंचाना होता है । पत्रकार से वार्तालाप करते हुए नाराजगी जताते हुए जलदाय विभाग के अधिकारी ने कहा की आपको पता भी है कि पानी टंकी मे पहुचता है या नहीं।
पहले पता करो फिर बात करना और इस समस्या का समाधान जेईएन शंकर ही करेंगे जवाब दिया । एक तो 10 दिन से सप्लाई नही ऊपर से सम्बंधित अधिकारियों का ग्रामवासियो को यह जवाब होता है।
जब की इस पर सुपरवाइजर बलवीर का कहना है कि एक दिन छोड़कर एक दिन कोटडी में पानी टंकी तक पहुंचाया जा रहा है। जबकि पानी आ ही नही रहा है ।

admin
Author: admin