DESH KI AAWAJ

झडवासा मे एल आई सी ने किया प्रतिभावन विद्यार्थियों का सम्मान

झडवासा मे एल आई सी ने किया प्रतिभावन विद्यार्थियों का सम्मान

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के झड़वासा सीनियर स्कूल में एल आई सी ने एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रतिभावन विद्यार्थियों का सम्मान किया ।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झड़वासा की प्रधानाचार्य कौशल्या यादव ने बताया की वित्तीय वर्ष 2021-22 में कक्षा 1 से 10 तक जिन विद्यार्थियों ने अपनी अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था । ऐसे विद्यार्थियों को एल आई सी शाखा नसीराबाद प्रबंधक मनीष कपूर ने ट्रॉफी देकर प्रतिभावन छात्र छात्राओं मनोबल बढाते हुए सम्मान कर उनकी होसला बढाते हुये पढाई मे निरन्तर अग्रसर होकर विधालय , माता पिता , ग्राम व देश का नाम रोशन करने हेतू घर पर और विद्यालय में अपनी नियमित पढ़ाई जारी रखने की सीख दी।
इस मौके पर व्याख्याता हेमराज मेघवंशी, वरिष्ठ अध्यापिका प्रतिभा शर्मा, अध्यापक चिरंजी लाल व महेश चंद कच्छावा आदि उपस्थित थे।

admin
Author: admin