नहर द्वारा यमुना या चंबल का पानी लाना सर्व जीवजंतु एवं उद्योगों को जीवन्त करने प्रायः है–कृष्ण गोपाल कौशिक
नहर द्वारा यमुना या चंबल का पानी लाना सर्व जीवजंतु एवं उद्योगों को जीवन्त करने प्रायः है–कृष्ण गोपाल कौशिक
नहर द्वारा यमुना व चंबल का पानी लाने के लिए चल रही पदयात्रा का ग्राम जसाई के क्रांतिकारी सरपंच, प्रदेश सरपंच संघ के महासचिव वीरू पंडित ने किया भव्य स्वागत
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
मुण्डवार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी के नेतृत्व में मुंडावर व बानसूर में नहर लाने के लिए चल रही पदयात्रा ग्राम, सियाखोह, फूसापुर, नांगल उदिया, जसाई, भिकावास पहुंची। पद यात्रा का फुसापुर पहुंचने पर सैकड़ों ग्रामवासियों ने एकत्रित होकर परंपरागत तरीके से पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी, गोपी चन्द शर्मा आनंद बाग, राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक, पीसीसी सदस्य डॉ अंजली यादव का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया और पानी लाने की मुहिम के साथ चलने का आश्वासन दिया और यात्रा के साथ नांगल उदिया की सीमा तक आए जहां से जसाई सरपंच वीरू पंडित, प्रकाश चौधरी, लखमी चौधरी, जसवंत चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीजे बजाते हुए चौपाल पर लाकर साफा माला पहनाकर स्वागत किया तथा गांव के किसानों ने नहर के लिए चल रही पदयात्रा कि सफलता की कामना करते हुए स्वागत किया। आज़ पद यात्रा में मातृ शक्ति के रूप में प्रेम देवी के नेतृत्व में माया देवी, गीता देवी, धोली देवी, निशा देवी, प्रेम देवी,आरती देवी, ललिता देवी, रजनी देवी पद यात्रा में साथ चल कर पदयात्रा को संबल दिया और रोहितास चोधरी को मुंडावर की उम्मीद बताया।
इस दौरान पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी, अखिलेश कौशिक, रामावतार चौधरी, बाबूलाल हुड्डा, सुरेश कुमार यादव ने ग्रामीणों को नहर लाने के लिए समर्थन की अपील की। साथ में वक्ताओं ने प्रोजेक्ट में पीने के पानी के लिए मुंडावर व बानसूर ब्लॉक को जोड़ने पर भंवर जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। इस मौके पर राजवाड़ा सरपंच रजनी मामचंद चौधरी, रणवीर सिंह यादव एडवोकेट, डॉ हरकिशन यादव, भरत सिंह चौधरी, भीमसिंह चौधरी गोकल लंबरदार, निहाल सिंह, नरेश तिवारी, बाबूलाल, संतराम शर्मा, यादराम,राजू खटीक, चेतराम, योगेश पासवान, मोहित जिंदल, दिनेश शर्मा, अंकित, रमेश सैन, ताहिर खान, बाबूलाल यादव, कमल, यादराम पंच, मोना शर्मा, राहुल , तेजपाल जिंदल आदि मौजूद रहे।


