म.प्र.जन अभियान परिषद विकासखंड केवलारी सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं का इंटर्नशिप के दौरान ग्राम पंचायत झोला में वृक्षारोपण,नशा मुक्ति जन जागरूकता रैली रैली निकाली गई
म.प्र.जन अभियान परिषद विकासखंड केवलारी सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं का इंटर्नशिप के दौरान ग्राम पंचायत झोला में वृक्षारोपण,नशा मुक्ति जन जागरूकता रैली रैली निकाली गई
कमल साहू/दिव्यांग जगत
आज दिनांक 20/11/2022 को केवलारी विकासखंड के झोला पंचायत मैं जिला समन्वयक श्री सौरभ शुक्ला जी (म.प्र.जअप) के मार्गदर्शन पर म.प्र.ज.अ.प.विकासखंड समन्वयक श्री अशोक बेंद्रे जी के द्वारा सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं का इंटर्नशिप के अवसर पर झोला पंचायत में पर्यावरण एवं जल संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण किया गया इसके साथ ही ग्राम बस्ती में नशा मुक्त हो हमारा देश अभियान को लेकर ग्रामीण सहभागिता से जन जागरूकता रैली निकाली गई। तत्पश्चात सभी ने नशा मुक्ति पर शपथ लिया गया।
महाविद्यालय विद्यालय केवलारी मैं सीएमसीएलडीपी की कार्यशाला में छात्राओं ने नशा मुक्ति रंगोली प्रतियोगिता मैं सहभागिता देने के पश्चात झोला में इंटर्नशिप कार्यक्रम में भाग लिया।
ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों की रात्रि बैठक रखी गई जिसमें म.प्र.जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री सौरभ शुक्ला जी के माध्यम से प्रस्फुटन समिति के सदस्यों को उनके व्यक्तित्व और ग्राम को स्वैच्छिक जन सहयोग, सेवा भाव से आदर्श ग्राम कैसे बनाएं ? उस पर विस्तार पूर्वक मार्गदर्शन मिला। आज की कार्यशाला से लेकर इंटरशिप तक का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विकासखंड केवलारी के झोला पंचायत में इंटर्नशिप और आदर्श ग्राम कार्यक्रम को सफल बनाने में उपस्थित सहभागी मेंटर्स श्री बालकराम डहेरिया,श्री राजेंद्र यादव जी, श्री राधेश्याम बंदेवार (नवांकुर संस्था- एकलव्य फाउंडेशन) जी, श्री रामकृष्ण डेहरिया जी, सुश्री कलावती ठाकुर, ग्राम पंचायत सरपंच श्री रामकुमार जी, सचिव श्री प्रकाश यादव जी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति झोला, पीपरदोन,भादू टोला समिति के सदस्य श्री संतोष ठाकुर, महेश यादव जी, श्रीमती वर्षा यादव जी,कमल साहू जी, कु. मोनिका परते जी,अनिल कुवैती जी, कृपाराम चंद्रवंशी जी, रामसहाय चंद्रवंशी जी, अरुण जी, नस्सू खान जी, नंदकिशोर जी, अजय कुमार जी ,पंकज जी,मनीष जी, श्रीमती मीराबाई, धीरुभाई, राजकुमारी जी, संजय यादव जी, दयाल चंद्रवंशी जी, राजेश जी प्रीतम जी सुनील जी अन्य गणमान्य नागरिक की उपस्थिति रही।


