DESH KI AAWAJ

भाजपा श्रीनगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष केके जोशी की अध्यक्षता में हुई संपन्न

भाजपा श्रीनगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष केके जोशी की अध्यक्षता में हुई संपन्न

जन आक्रोश रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह’ समिति का गठन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा , नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा के निर्देशानुसार रविवार को भाजपा श्रीनगर मण्डल की कार्यसमिति बैठक का आयोजन मण्डल अध्यक्ष के के जोशी तिहारी की अध्यक्षता में किया गया।
मंडल बैठक में मुख्य अतिथि वीरभद्र सिंह राठौड़ बघेरा , विशिष्ट अतिथि अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव , जिला मंत्री अनीता बेरवा , ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामकरण यादव थे।
मंडल अध्यक्ष केके जोशी तिहारी ने बताया कि प्रदेश एवं भाजपा अजमेर देहात के नेतृत्व में आगामी जन आक्रोश रैली को लेकर जिला बैठक के बाद मंडल बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जन आक्रोश रैली हेतु मंडल स्तर पर समिति का गठन किया गया। वही मंडल द्बारा सभी ग्राम पंचायतों पर जहां जन आक्रोश रैली की चौपाल होगी उन जगहों को चिन्हित करते हुए वहां की रूपरेखा तैयार की गई, जन आक्रोश रैली हेतु समिति बनाते हुए एडवांस टीम बनाई गई जो आगे जाकर कार्यक्रम एवं व्यवस्था को देखेंगे।
श्रीनगर मंडल पर जन आक्रोश रैली हेतु संयोजक ओबीसी मोर्चा देहात जिला उपाध्यक्ष रामकरण यादव , सह संयोजक पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रामसिंह रावत को बनाया गया।
मंडल प्रभारी वीरभद्र सिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को जन आक्रोश रैली के संबंध में चर्चा करते हुए बताया कि हम सभी को हमारे हमारे क्षेत्र में वर्तमान कांग्रेस सरकार की नाकामियों के खिलाफ एवं कांग्रेस सरकार में बढ़ रही महिलाओं पर अत्याचार , घूसखोरी , भ्रष्टाचार , किसानों का कर्जा माफ नहीं करना जैसे अनेक मुद्दों को चौपाल पर रखते हुए जनमत लेना है।
जन आक्रोश रैली में रथ विधानसभा स्तर पर सभी मंडलों से निकलेगा जो सभी ग्राम पंचायतों में से होकर जाएगा।
जिसमें प्रदेश के पदाधिकारी , जिले के पदाधिकारी , सभी वक्ताओं का हम सभी को मार्गदर्शन मिलेगा।
जिला देहात उपाध्यक्ष सुनीता यादव एवं जिला मंत्री अनीता बेरवा एवं रामकरण यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक संख्या में जन आक्रोश रैली में भाग लेते हुए अंतिम छोर तक बैठे हुए व्यक्ति तक प्रचार प्रसार करना है। मंडल स्तर पर जन आक्रोश रैली भव्य रुप से निकले इसके लिए अभी से ही पूर्ण रूप से तैयारी में सभी को लग जाना है।
सभी कार्यकर्ताओं जन आक्रोश रैली को सफल बनाने हेतु सुझाव दिए गए।
इस दौरान अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव , अजमेर देहात जिला मंत्री अनीता बेरवा , मंडल प्रभारी वीरभद्र सिंह राठौड़ , मंडल अध्यक्ष केके जोशी तिहारी , जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रामकरण यादव , पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रामसिंह रावत , मंडल उपाध्यक्ष कैप्टन मेवा सिंह रावत , उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव , मंडल महामंत्री महावीर सिंह मेघवंशी , मंडल महामंत्री राजू सिंह रावत , महामंत्री मेघराज रावत , मंडल मंत्री कुलदीप जोशी , मदन उदय,उपाध्यक्ष संतोष टॉक , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल रावत , ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष महावीर जांगिड़, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंटू रील, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सलीम बैग, एस सी मोर्चा उपाध्यक्ष मोहन मेघवंशी, महामंत्री कमलेश नागर, आईटी संयोजक उत्तम सिंह रावत , सोशल मीडिया प्रमुख हेमराज मेघवंशी,बूथ अध्यक्ष लक्ष्मण गुर्जर लवेरा , बूथ अध्यक्ष रामस्वरूप चौधरी तिहारी एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin
Author: admin