अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की त्रैमासिक मीटिंग व दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की त्रैमासिक मीटिंग व दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की त्रेमासिक मीटिंग व दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता रामप्रसाद बोदलिया , मुख्य अतिथि देवीलाल हर्शवाल , सत्यनारायण फारकिया , भंवर लाल बोदलिया , देवकरण जाट , महावीर चुयल पुष्कर , प्रधान गोपी किशन कासलीवाल के सानिध्य में संपन्न हुई । जिसमें जांगिड़ समाज जिला सभा अजमेर की जनगणना एवं चुनाव संबंधी चर्चा की गई । कार्यक्रम मे 30 वृदजनों का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया गया सभी पदाधिकारियों का माला साफा वह दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम का मंच संचालन श्याम सुंदर चचावा ने किया । मुख्य वक्ता अशोक सिलक अजमेर , गुलाब चंद , रामदेव भदाणीया ने भी अपने विचार रखें । वही अशोक ने समाज को राजनीतिक में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया । बैठक मे जांगिड़ समाज की एकजुटता पर पर जोर दिया गया ।


