DESH KI AAWAJ

दिव्यांग सूर्यप्रकाश तिवारी नरवर को विधायक मद से पुष्कर विधायक सुरेश रावत के कर कमलों द्वारा स्कूटी प्रदान की गई

दिव्यांग सूर्यप्रकाश तिवारी नरवर को विधायक मद से पुष्कर विधायक सुरेश रावत के कर कमलों द्वारा स्कूटी प्रदान की गई

दिव्यांग सूर्य प्रकाश तिवारी स्कूटी पाकर हुआ खुश

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । पुष्कर विधानसभा के ग्राम पंचायत नरवर निवासी सूर्य प्रकाश तिवारी विधायक मद से स्कूटी पाकर बहुत खुश है। सूर्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि दिव्यांग होने के कारण उनको बहुत परेशानी होती थी । परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। इसलिए आने जाने में पारिवारिक कार्यक्रम में रोजगार हेतु उनको बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता था,
लेकिन पुष्कर के लोकप्रिय विधायक सुरेश सिंह रावत द्वारा एक कार्यक्रम में मुझे बुलाकर उन्होंने स्वयं मेरी समस्या को पहचाना और मुझसे बात की और कहा कि तुम इस योजना के तहत आवेदन करो,
मेरे आवेदन करते ही उन्होंने तुरंत 105000 रूपये की राशि विधायक मद से स्वीकृत करते हुए मुझे आज बहुत बड़ी राहत पहुंचाई है,
मैं आज स्कूटी पाकर बहुत अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं । ऐसे लोकप्रिय विधायक ने हम जैसे क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की समस्या को जाना पहचाना और समाधान किया। स्कूटी मिलने से मैं अपने रोजमर्रा के सभी काम एवं रोजगार हेतु बाहर आ जा सकता हूं । परिवार की जिम्मेदारी निभाने में पूर्ण रूप से सक्षम हो चुका हूं । अब मुझे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं रहेगी इसके लिए मैं विधायक सुरेश सिंह रावत एवं सभी ग्राम वासियों ग्राम पंचायत कार्यकर्ताओं का तहे दिल से हार्दिक आभार धन्यवाद प्रकट करता हूं और भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आप हम सभी का मार्गदर्शन करते हुए इसी प्रकार नर नारायण सेवा करते रहे ।

admin
Author: admin