धोलादाता (बुबानिया ) मे नौ दिवसीय राम कथा का हुआ समापन
धोलादाता (बुबानिया ) मे नौ दिवसीय राम कथा का हुआ समापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखंड के ग्राम धोला दाता ( बुबानिया ) मे नौ दिवसीय कथा का समापन सांवराराम महाराज के सानिध्य में किया गया । संत सावरा राम महाराज के मुखारविंद से 9 दिन तक कथा सुनाई गई । इस कथा में सैकड़ों भक्तों ने 9 दिन तक कथा का रसपान किया । कथा समापन के बाद महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया । इस मौके पर समापन के दिन राजस्थान सरकार के आर टी डी सी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ,नसीराबाद पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर, वर्तमान विधायक रामस्वरूप लांबा, संत बालक दास महाराज ,एवं क्षेत्र के कई सरपंच गण उपस्थित थे । आये अतिथियों का नांदला सरपंच मान सिंह रावत वह ग्रामीणों द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया । साथ ही सरपंच रावत ने अतिथियों के हाथों से बालाजी महाराज के बनने वाले विशाल मंदिर का भूमि पूजन कर झंडा चढ़ाया । कथा में गांव के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । इस अवसर पर गांव के समाजसेवी लड्डू सिंह रावत , कैलाश सिंह , आनंद सिंह , सांवरलाल , सत्यनारायण , चेतन प्रजापत , पुखराज रावत सहित गांव के बच्चे बुजुर्ग महिलाओं ने कथा के समापन पर आए हुए मेहमानों को भोजन प्रसाद करा कर पुण्य कमाया ।


