DESH KI AAWAJ

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देराठू NO BAG DAY एक्टिविटी के अंतर्गत चैस इन स्कूल( CHESS IN SCHOOL)और पीटीएम(PTM ) का आयोजन किया गया

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देराठू NO BAG DAY एक्टिविटी के अंतर्गत चैस इन स्कूल( CHESS IN SCHOOL)और पीटीएम(PTM ) का आयोजन किया गया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार के आदेशानुसार शनिवारीय गतिविधियों के अंतर्गत नो बेग डे का आयोजन रखा जाता है । इसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होते हैं । उसके अंतर्गत CHESS IN SCHOOL अर्थात छात्र-छात्राओं को शतरंज के खेल की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । शतरंज का खेल खिलाया गया ।इसी के साथ आज पीटीएम अध्यापक अभिभावक बैठक का आयोजन भी किया गया । जिसमें थीम अध्यापक व माता बैठक का आयोजन रखा गया । इस अवसर पर मातृशक्ति का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य अनिल गोयल ने बताया कि मां बच्चे की प्रथम गुरु होती है । आप सभी से अनुरोध है कि आप अपने बच्चों की शैक्षिक व सहशैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले । इनके ग्रह कार्य को पूरा करवाएं और इनकी प्रगति से समय-समय पर अवगत होने के लिए विद्यालय में आएं और इसी के साथ RKSMBK प्रथम आकलन की प्रगति‌ से समस्त अभिभावकों को अवगत कराया गया ।इस अवसर ग्राम के प्रबुद्ध जन और अभिभावकों के साथ छात्र छात्राएं उपस्थित रहे । इस उपलक्ष्य पर प्रधानाचार्य अनिल गोयल, सुल्तान खोकर,
पवन कुमार, प्रार्थना अग्रवाल,उर्वशी तंवर, आइरिस मैसी, गायत्री सोनी , चेतना शर्मा, कमला कुमारी शर्मा , दुर्गा प्रसाद मीणा , आशीष दाधीच, ममता चौधरी ,मनोज कुमार जैन सहित समस्त स्टाफ सदस्य व ग्रामीण जन उपस्थित थे।

admin
Author: admin