DESH KI AAWAJ

मुंडावर को एक सूत्र में बांधने का काम करेगी नहर पद यात्रा,,,रोहिताश चौधरी

मुंडावर को एक सूत्र में बांधने का काम करेगी नहर पद यात्रा,,,रोहिताश चौधरी

पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत

मुण्डवार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समानांतर पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी के नेतृत्व में चल रही नहर पद यात्रा शनिवार को शेखावास ,नांगल रानियां, बिर्सगवास , गुसाई की ढाणी, जागीवाड़ा पहुंची । नांगल रानियाँ मे जगराम गुजर पूर्व सरपच के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर पदयात्रियों का साफा माला पहनाकर स्वागत किया । इस मौके पर पूर्व प्रधान रोहताश चौधरी ने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश में आर्थिक अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है । केंद्र सरकार, आर्थिक मोर्चे पर विफल है । बेरोजगारी की दर सबसे अधिक है । गरीब मध्यम वर्ग सभी वर्ग के लोग परेशान हैं । कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी,अखिलेश कौशिक, रामावतार चौधरी ने बाबूलाल हुड्डा, सुरेश कुमार यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुंडावर में यमुना से नहर लाने के लिए समर्थन की अपिल की । आंदोलन के लिए समर्थन मांगा। साथ में वक्ताओं ने प्रोजेक्ट में पीने के पानी के लिए मुंडावर ब्लॉक को जोड़ने पर भंवर जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया । उधर जागीवाड़ा गांव में पूर्व प्रधान रोहितास चौधरी ने कहा की मोदी सरकार पूंजीपतियों की सरकार है और पूंजीपतियों के लिए ही कार्य कर रही हैं । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश शांति और खुशहाली की ओर अग्रसर होगा । नहर पदयात्रा में महिलाओ का सहयोग भरपूर मिल रहा है ।

admin
Author: admin