जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता मे आर्मी स्कूल नसीराबाद का रहा दबदबा
जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता मे आर्मी स्कूल नसीराबाद का रहा दबदबा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद छावनी सेना क्षेत्र मे स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता मे उपविजेता की ट्राफी प्राप्त कर जिले मे स्कूल का नाम गोरवान्वित किया । विधालय के प्राचार्य अशोक शर्मा ने बताया कि किशनगढ़ स्थित लोरेटो स्कूल मे आयोजित 14 वर्षीय फुटबॉल प्रतियोगिता मे आर्मी स्कूल ने दितिय स्थान प्राप्त किया । प्राचार्य शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे जिले की 16 टीमो ने भाग लिया । साथ ही 19 वर्षीय फुटबॉल टीम ने भी जिले स्तरीय मे दितिय स्थान प्राप्त किया । जिस पर प्राचार्य शर्मा व शाला के समस्त स्टाफ ने कोच गंधर्व टांक व चेतन राजावत को शुभकामनाएं प्रेषित की । कोच गंधर्व टांक ने बताया कि आर्मी स्कूल के 3 छात्र 19 वर्षीय ओर 4 छात्र 14 वर्षीय का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे चयन हुआ ।


