66वीं ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
66वीं ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
खेल को खेल की भावनाओं से खेलें प्रधान मुण्डवार उपखण्ड के निकटवर्ती ग्राम पंचायत हटुंडी की राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार से ब्लॉक स्तरीय बाल कीड़ा प्रतियोगिताओं उम्र 6 वर्ष से 11 वर्ष तक छात्र,छात्राओ का शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि कालूका व अध्यक्षता महंत राम चरण दास महाराज मंदिर सीताराम हटुंडी व विशिष्ट अतिथि विनोद धवन सी बी ई ओ मुंडावर, मूलचंद शर्मा सरपंच प्रतिनिधि चिरूणी, सुशीला यादव पी ई ई ओ, राजेंद्र जाट जिला उपाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ शाला प्रधानाध्यापक महेंद्र बड़ोदिया ने किया । इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि महेश गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए । प्रधान प्रतिनिधि गुप्ता ने शाला मे अधूरी पड़ी चार दीवारी को सम्पूर्ण करने व शाला के मुख्य दरवाजे का निर्माण व पानी की बोरिंग की घोषणा थी । कार्यक्रम में रतीराम प्रजापत, मनोहर लाल ओला, सत्यनारायण सेन, कुलदीप, प्रमोद अध्यापक, हनुमान योगी शारीरिक शिक्षक, दयाराम गुर्जर , रामकुमार यादव सहित सेकड़ों लोग उपस्थिति रहे


