DESH KI AAWAJ

झड़वासा के 10 विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन

झड़वासा के 10 विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन

शारीरिक शिक्षिका आरती शेर और मेहनती बच्चों की मेहनत रंग लाई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के झड़वासा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 10 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय चयन हुआ ।
प्रधानाचार्य कौशल्या यादव व शारीरिक शिक्षिका आरती शेर ने बताया की जिला स्तरीय आयोजित प्रतियोगिता में टेनिस बाल क्रिकेट में जिला स्तर पर थर्ड मेंडल में विद्यालय की छात्रा अंजू, कर्मा, कोमल, ममता कक्षा 11 वी की वह टीना चौधरी कक्षा 10 वीं का चयन हुआ।
इसी तरह छात्रों में हनुमान कक्षा 11 वीं, राहुल बंडोलिया कक्षा 12 वीं और पंकज वैष्णव कक्षा 11 वीं का भी टेनिस बाल क्रिकेट में राज्य स्तर में चयन हुआ। ऐसे ही सुखपाल कक्षा 10 वीं और अरविंद कक्षा 9 वीं के छात्रों का भी स्पीड बाल जिला स्तर पर गोल्ड मेंडल का राज्य स्तर पर चयन हुआ है।
और प्रधानाचार्य यादव ने बताया की झड़वासा विद्यालय के बच्चों को खेल प्रतियोगिता में इस स्तर पर लाने के लिए विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका आरती शेर और खिलाड़ी बच्चों की पुरजोर मेहनत रंग लाई जो पिछले 3 माह से मेहनत कर रहे थे।

admin
Author: admin