DESH KI AAWAJ

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा श्रीनगर मंडल पर बस्ती संपर्क अभियान के तहत अजमेर देहात जिलाध्यक्ष चेतन गोयर ने सम्पर्क साधते हुए मोदी सरकार की योजनाओं पर डाला प्रकाश

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा श्रीनगर मंडल पर बस्ती संपर्क अभियान के तहत अजमेर देहात जिलाध्यक्ष चेतन गोयर ने सम्पर्क साधते हुए मोदी सरकार की योजनाओं पर डाला प्रकाश

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भाजपा अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा एवं नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा , भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष केके जोशी तिहारी के दिशा निर्देशा अनुसार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आज मगंलवार को श्रीनगर मंडल पर बस्ती संपर्क अभियान का कार्यक्रम रखा गया।
अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष पिंटू रील ने बताया कि मंडल के 33 बूथों पर बस्ती संपर्क अभियान संपन्न किया जाएगा । जिसकी शुरुआत आज मगंलवार श्रीनगर बूथ से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन गोयर के कर कमलों द्वारा की गई। अपने प्रवास कार्यक्रम पर जिलाध्यक्ष चेतन गोयर ने कार्यकर्ताओं को कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं को हमें घर-घर तक पहुंचाना है । बूथ के अंतिम छोर तक बैठे हुए व्यक्ति को मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए हैं उनसे संपर्क करना है, मोदी जी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है और हम सभी को देश की राष्ट्र की विचारधारा से जुड़े हुए देश के विकास में अपना पूर्ण योगदान देना चाहिए और सनातन धर्म की रक्षा करने वाले राष्ट्रहित विकास के बारे में सोचने वाले मोदी सरकार योजनाओं का प्रचार प्रसार करना चाहिए।
अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंटू रील ने बताया कि अजमेर देहात के निर्देशानुसार 3 दिन 33 बूथों पर बस्ती संपर्क अभियान का कार्यक्रम चलेगा । जिसमें श्रीनगर के सभी 33 बूथों पर पर्चा वितरण करके संपर्क किया जाएगा।
मगंलवार को बस्ती संपर्क अभियान कार्यक्रम में अजमेर देहात जिला अध्यक्ष चेतन गोयर, उपाध्यक्ष रविंद्र चौहान, मंडल उपाध्यक्ष संतोष जागृत, जिला मीडिया प्रभारी रवि, पिंटू रिल , श्रीनगर मंडल युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संतोष टॉक, अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष मोहन मेघवंशी, पृथ्वीराज मेघवंशी, सुरेश फुलवारी, मुकेश , महेन्द्र उदय कालू बैरवा सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin
Author: admin