DESH KI AAWAJ

दिव्यांगो की सेवा के लिए इस जिले को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

पूरे देश के दिव्यांगजन सशक्तिकरण अभियान में अलवर जिला अव्वल

अलवर जिला कलेक्टर जितेन्द्र कुमार सोनी होंगे सम्मानित

सुखराम मीणा/दिव्यांग जगत/अलवर

अलवर – अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिल्ली में 3 दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में अलवर जिले काे इस वर्ष के दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ग्रहण करेंगे।

खास रिपोर्ट-

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रविकांत ने बताया कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी वर्ष 2022 के पुरस्कार विजेताओं की सूची में अलवर को शामिल किया गया है।

ऐसे इन योजनाओ के प्रचार प्रसार करने व लागू होने पर मिला सर्वश्रेष्ठ पुरुस्कार-

मुख्य बिंदु – 01.- यह पुरस्कार प्रतिवर्ष दिव्यांगजन के लिए सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले देशभर में केवल एक जिले को दिया जाता है। जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनाें के लिए सक्षम अलवर अभियान का नवाचार किया है। इसमें सबसे पहले अप्रैल व मई में दिव्यांगजनों का डोर टू डोर सर्वे कर डेटाबेस बनाया था।

मुख्य बिंदु- 02.- दूसरे चरण के सर्वे में शामिल दिव्यांगजनाें को जिले के विभिन्न पंचायत समिति मुख्यालयों एवं निकाय मुख्यालयों पर शिविर लगा लाभान्वित किया था। शिविरों में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम की टीम ने दिव्यांगजन को उनकी दिव्यांगता के अनुरूप सहायक उपकरण के लिए पंजीकरण किया था। दिव्यांगजनाें काे मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन पेंशन, मुख्यमंत्री पालनहार योजना, सहायक उपकरण, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आदि से जोड़ा गया और रोडवेज पास जारी किए गए थे।

मुख्य बिंदु- 03.- तीसरे चरण में 2.41 करोड़ रुपए की लागत से 1839 दिव्यांगजनाें को लगभग 2000 – 2200 से अधिक उपकरण दिए गएl

मुख्य बिंदु व खास पहल-
साथ ही दिव्यांगजनों का डोर टू डोर सर्वे कर डेटाबेस तैयार किया गया था।

admin
Author: admin