DESH KI AAWAJ

राजीविका परियोजना के आरपीआरपी सोमवार से कार्य बहिष्कार पर

राजीविका परियोजना के आरपीआरपी सोमवार से कार्य बहिष्कार पर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद में कार्यरत आरपीआरपी अपनी 7 सूत्रीय मांगे मनवाने को लेकर सोमवार से अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार पर है । इनका कहना हे कि पूर्व में किए गए कार्य बहिष्कार के दौरान विभाग ने अपनी सहमति प्रदान की थी , पर 7 महीने बीतने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई । कार्य बहिष्कार के दौरान 1800 कार्मिक थे । लेकिन राजस्थान कंट्रीचुल हार्निग टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के तहत विभाग द्वारा लगभग 1200 कार्मिक को ही लिया गया है । लेकिन राजीविका के धरातल लेवल पर कार्यरत आरपीआरपी कर्मचारियों को छोड़ दिया गया है । जिन गरीब महिलाओ के लिए राजीविका कार्य करती है । गरीबी उन्मूलन की बात करती है उन्ही माता बहनों के बेटे बेटियो को इस नियम से वंचित रखा गया है । इन आरपीआरपी को सीएलएफ बनने के 6 माह बाद रिलीव कर दिया जाता है । राजस्थान में कार्य सेचुरेशन मोड़ पर है । अब यह कर्मचारी कहा पर जायेंगे । इनके भविष्य के बारे में राजीविका विभाग ने कुछ भी नहीं सोचा है । इनका अनुभव बेकार जा रहा है । जिनके लिए राजीविका कार्य करती है । उन्ही के 840 घरों को करेगी बेरोजगार । एक तरफ रोजगार देने की बात है और दूसरी ओर रोजगार छीना जा रहा है । जिससे राजीविका कार्मिको मे सरकार के प्रति रोष व्याप्त है ।

admin
Author: admin