नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा किया गया नगरपालिका नसीराबाद में कार्यभार ग्रहण,
नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा किया गया नगरपालिका नसीराबाद में कार्यभार ग्रहण,
कार्यभार ग्रहण के तुरन्त पश्चात् हुआ हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी की सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद नगरपालिका उपचुनाव रिटर्निंग अधिकारी (एस.डी.एम.) नगरपालिका नसीराबाद द्वारा जारी निर्वाचन के प्रमाणपत्र 10 नवम्बर के क्रम में नगरपालिका नसीराबाद के अध्यक्ष के पद के लिये श्रीमती अनिता मित्तल के निर्वाचित होने से शुक्रवार को मध्यान्ह् पूर्व नगरपालिका नसीराबाद के अध्यक्ष पद का विधि विधान से कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है।
कार्यक्रम में नगरपालिका प्रशासन द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती अनिता मित्तल, रामस्वरुप लाम्बा, विधायक, विधानसभा क्षेत्र – नसीराबाद, शम्भू साहू उपाध्यक्ष एवं उपस्थित सदस्यगण का स्वागत किया गया एवं नगरपालिका द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्या का संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।
विधायक रामस्वरुप लाम्बा द्वारा अपने उद्बोधन में नगरपालिका क्षेत्र नसीराबाद के विकास हेतु सदैव सहयोग देने की बात कही। श्रीमती अनिता मित्तल, अध्यक्ष, नगरपालिका नसीराबाद द्वारा बताया गया कि वर्तमान बोर्ड के दो वर्ष शेष है और उनका प्रयास रहेगा कि प्रशासन एवं जनप्रतिनिधिगण के सकारात्मक सहयोग से रुके हुए सभी कार्य पूर्ण करवा सकें एवं आमजनता की उम्मीदों पर खरा उतर सकें।
इसी क्रम में कार्यभार ग्रहण के पश्चात विधायक लाम्बा , अध्यक्ष , उपाध्यक्ष एवं उपस्थित सदस्यगण द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा में नगरपालिका क्षेत्र में 15 किलोमीटर के मेजर सड़क रिपेयर कार्य का शुभारम्भ करवाया गया था । नगरपालिका क्षेत्र नसीराबाद में राज्य सरकार की घोषणा के क्रम में 4.50 करोड़ की सड़के बनवायी जानी है। प्रथम चरण में हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी की समस्त सड़कों का डामरीकरण कार्य हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान सदस्य महावीर टांक, महेन्द्र डाबी, दीपक साहू, सत्यनारायण शर्मा, कनिष्ठ अभियन्ता रामकरण शर्मा, वरिष्ठ सहायक राम अवतार वर्मा, कमल किशोर मालव, कनिष्ठ लेखाकार भागचन्द बैरवा एवं पालिका प्रशासन उपस्थित रहें।


