DESH KI AAWAJ

अपहरण कर हत्या करने के मामले का कुछ ही घण्टो मे खुलासा, आरोपी सीताराम को किया गिरफ्तार

अपहरण कर हत्या करने के मामले का कुछ ही घण्टो मे खुलासा आरोपी सीताराम को किया गिरफ्तार थाना लाडनू पुलिस टीम की रही कार्यवाही।

रणजीत राम / दिव्यांग जगत

लाडनूं। राममूर्ति जोशी पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के निर्देशन में विमल कुमार नेहरा अति. पुलिस अधीक्षक डीडवाना गोमाराम वृताधिकारी डीडवाना के सुपरविजन में सुरेन्द्रसिहं पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना लाडनूं जिला नागौर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा नाबालिक बच्चे का अपहरण कर हत्या करने के सनसनी खेज घटना के आरोपी को त्वरीत कार्यवाही कर कुछ ही घण्टो में गिरफ्तार यह रही घटना चांदसिंह पुत्र कानसिहं जाति रावणा राजपुत उम्र 40 निवासी तितरी ने रा. चि. खाटुबडी में लिखित रिपोर्ट दी कि सोमवार को मेरे भाई राजुसिंह का पुत्र नवदीपसिह उम्र 11 साल को सीताराम पुत्र मदनलाल मेघवाल निवासी छोटीखाटु ने हमारे घर से अनैतिक बात को लेकर अपहरण कर ले गया जिसकी लाश छोटीखाटु से बाडबरा रेल्वे लाईन पर मिली है। हमे शंका है कि सीताराम ने ही नवदीप का मर्डर किया है‌ जिस पर मु.न. 324धारा 364,302,201 भादस में दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी थाना लाडनूं द्वारा शुरू किया गया 11 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या करना गम्भीर

प्रकृति का अपराध होने पर थानाधिकारी थाना लाडनूं सुरेन्द्रसिहं व बनवारीलाल थानाधिकारी थाना खुनखुना की अलग अलग टीमें गठित कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया जिनमे थानाधिकारी थाना लाडनूं द्वारा मृतक की लाश का पंचनामा तैयार कर लाश का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर लाश परीजनो को सुपुर्द की गई प्रकरण के अनुसंधान के दौरान संदिग्ध सीताराम उर्फ सुरेश पुत्र मदनलाल मेघवाल निवासी छोटीखाटु थाना खुनखुना जिला नागौर को त्वरीत कार्यवाही करते हुये दस्तयाब किया पूछताछ शुरू की गई दूसरी टीम द्वारा तकनिकी साक्ष्य एकत्रित किये गये मुलजिम सीताराम से गहनता से पूछताछ करने पर बालक नवदीपसिंह का अपहरण करना व छोटी खाटु के पास रेल्वे पटरी पर ले जाकर हत्या करने की वारदात स्वीकार करने पर मुलजिम को गिरफ्तार किया गया
हत्या का कारण अनुसंधान से यह सामने आया कि आरोपी सीताराम व मृतक बालक नवदीप की मां के पिछले 1 साल से जान पहचान होकर अवैध सम्बन्ध स्थापित हो गये उक्त अवैध सम्बन्धो में मृतक बालक नवदीपसिहं बाधा बन रहा था जिसको रास्ते से हटाने के लिये योजबध्द तरीके से उसके घर से मोबाईल दिलाने का लालच देकर अपहरण कर छोटी खाटु रेल्वे ट्रेक पर ले जाकर हत्या कर दी जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीताराम उर्फ सुरेश पुत्र मदनलाल मेघवाल निवासी छोटीखाटु थाना खुनखुना जिला नागौर‌ को गिरफ्तार किया गया प्रकरण में मृतक नवदीपसिहं का बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव अन्तिम संस्कार हेतु परीजनो को सुपुर्द किया जिसका अन्तिम संस्कार कर दिया गया है घटना स्थल का नक्सा मौका बनाया जाकर घटना मे वाछितं आरोपी को गिर किया गया मामले में आगे अनुसंधान जारी है ।

admin
Author: admin