DESH KI AAWAJ

पुष्कर मेला -2022,समापन समारोह आयोजित

पुष्कर मेला -2022

समापन समारोह आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । पुष्कर मेला 2022 का मंगलवार को मेला मैदान में समापन समारोह आयोजित किया गया। मेला मजिस्ट्रेट श्री सुखराम पिण्डेल ने बताया कि श्री पुष्कर मेला 2022 का समापन समारोह मंगलवार को मेला मैदान में आयोजित हुआ। इसका मुख्य आकर्षण मुख्यमंत्री नवाचार निधि योजना के अंतर्गत तैयार जेल बैण्ड आकेस्ट्रा आशाएं रहा। जेल अधीक्षक श्रीमती सुमन मालीवाल के नवाचार के रूप में इसे तैयार किया गया है। इसकी मधुर लहरियों ने सभी का मन मोह लिया। इसी प्रकार ऊंट परेड एवं कला जत्था का भी आयोजन किया गया। ऊष्ट्र श्रृंगारक श्री अशोक टांक, बीकानेर के अनिल बोड़ा के दल की सफेद आंगी गैर, श्री सोहन भाट के दल का कच्छी घोड़ी, कल्याण नाथ के दल का कालबेलिया नृत्य, उम्मेदाराम बाड़मेर के दल की लाल आंगी गैर, श्याम मेरासी जोधपुर का ढ़ोल वादन, गोपालराम चुरू के दल के दल द्वारा चंग बांसुरी के साथ समूह नृत्य तथा पप्पूराम के दल का रावण हत्था वादन प्रस्तुत किया गया। लोक गीतों गौरी गजबण तथा रूण-झुण बाजे के समुच्चय पर 172 बालिकाओं ने लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।

admin
Author: admin