DESH KI AAWAJ

जिंदगी का दूसरा नाम मदद करना.. राकेश जयपाल

जिंदगी का दूसरा नाम मदद करना.. राकेश जयपाल

पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत

बहरोड़ अब तक 61 बार रक्तदान करने वाले राकेश जयपाल के पास जैसे ही किसी सोशल मीडिया या ग्रुप रेड लाइफ नीमराना, टीम वक्त पे रक्त, या अनजान व्यक्ति का कॉल आता है और तुरंत मदद के लिए चले जाते हैं ऐसा ही मामला नीमराणा के सचखंड अस्पताल में एक डेंगू पेशेंट के लिए अपनी टीम के साथ पहुंचे राकेश जयपाल और तुरंत प्रभाव से प्लेटलेट्स की व्यवस्था करवाई, राकेश ने बताया कि निस्वार्थ भाव से सेवा करना ही सच्ची मानवता का धर्म है हम्जापुर के प्रवेश यादव, रक्त वीर नमन , तथा ब्लड बैंक लैब टेक्नीशियन बलजीत यादव की देखरेख में sdp का प्रोसेस पूरा हुआ, राकेश ने बताया कि हर दिन एक या दो केस जरूर आते रहते हैं हमारे पास और जब तक केस पूरा नहीं होता है तब तक घर पर भी नहीं जाते हैं और लगातार अपनी मानव सेवा में लगे रहते हैं इसका श्रेय पूरी टीम को दिया हैं और कहा कि मेरे अकेले से यह मदद करना संभव नहीं है*

admin
Author: admin