DESH KI AAWAJ

उपतहसील निम्बी जोधा कार्यालय के पास मिला शव, समाज के लोगों ने मुल्जिमों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

उपतहसील निम्बी जोधा कार्यालय के पास मिला शव, समाज के लोगों ने मुल्जिमों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

रणजीत राम / दिव्यांग जगत

लाडनूं। उपतहसील निम्बी जोधा के पास सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। जिसकी पहचान गोपालराम पुत्र पदमाराम उम्र 27 वर्ष निवासी राजोद के रूप में हुई । जिसका निम्बी जोधा में ननिहाल है। जो करीब 25 वर्षों से निम्बी जोधा में रहता है। जो मजदूरी का काम करता है। बुधवार को शव मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को लाडनूं के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों के मोजुदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। लेकिन समाज के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने के लिए मना कर दिया। वह उपतहसील कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन पर बेठ गए । परिजनों ने मुल्जिमों को गिरफ्तार करने व सजा देने की मांग की। थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और परिवार के लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने के लिए मना कर दिया । दोपहर बाद मामले को बढ़ता देख डिप्टी डीडवाना गोमाराम बिजारणियां मौके पर पहुंचे और परिजनों की मांग को सुनकर जल्दी ही मुल्जिमों को गिरफ्तार करने व मामले की निष्पक्ष जांच करके दोषियों को सजा देने का आश्वासन दिया है वही पुलिस ने दो लोगों को डिटेन भी किया है डिप्टी गोमाराम बिजारणियां व थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह द्वारा निष्पक्ष जांच का आश्वासन मिलने के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हो गए। देर शाम को शव का अंतिम संस्कार किया गया।

admin
Author: admin