देरांठू ग्राम पंचायत की पाक्षिक बैठक मे लिए विकास के प्रस्ताव
देरांठू ग्राम पंचायत की पाक्षिक बैठक मे लिए विकास के प्रस्ताव
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम पंचायत देरांठू की पाक्षिक बैठक सरपंच विजेन्द्र सिंह राठौड की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक मे ग्राम विकास अधिकारी अजय पारीक ने गत दो अक्टूबर को आयोजित ग्राम सभा के प्रस्ताओं पर पुनः हुआ अनुमोदन किया। बैठक में सभी वार्ड पंच मौजूद रहे । बैठक करीब पांच घंटे चली । बैठक में सभी वार्ड पंचों की परेशानियाओ को बखूबी समझा व तत्काल निराकरण का आश्वासन दिया गया। बैठक मे
ढाबा मौहल्ला रामधन हलवाई के घर के बाहर फैले कीचड की जगह शीघ्र दोनों तरफ नाला बनवाने , बैरवा बस्ती के सामुदायिक भवन के चारदीवारी निर्माण कार्य कराने , दीपावली के पश्चात पटटो हेतू शेष घरों का नाप कराकर बैरवा बस्ती के सभी जरूरत मंदों को एकमुस्त आवासीय पटटे दिलाने , वार्ड नं तीन में करीब पांच लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन बनवाने , राजीव गांधी सेवा केन्द्र में देरांठू सरकारी समिति का अस्थाई कार्यालय खुलवाने , देरांठू बस स्टेंड पर लगेगी भारी भरकम हाईमास्क लाईट लगवाने , देरांठू पंचायत में वाईफाई युक्त लाइब्रेरी खुलवाने , बिना मुंडेर के कुओं को लोहे की जाली से बंद करवाने , महावीर कोलीनी के वाशिंदो को पट्टे जारी करनें की मुहिम शुरू करने के लिए विकास अधिकारी श्रीनगर को पत्र लिखकर जानकारी लेने , देरांठू बाईपास गोरू मिस्त्री की दुकान के सामनें से गुड फैक्टरी तक नाला बनवाने , बामणियां बालाजी तालाब की चादर से रोल्या भाला तक नाला बनवाने ,
सिनियर विधालय के खेल मैदान मे स्टेज व दौड लगानें का पिच बनवाने , बस स्टेंड रपट के दीवार बनवाने ,
ग्राम पंचायत में पडे फालतू कबाड की नीलामी करवाने ,
सभी आम रास्तों के दोनो ओर से बिलायती बंबूल हटवाने , शमशान स्थलों की कायापलट करवाने , रावत मोहल्ला पथवारी के पास नाला निर्माण करवाने ,सिनियर विधालय के पीछे से बासक बाबा धाम की और जानें वाले कच्चे रास्ते मे ग्रेवल सडक बनवाने सहित और भी कई प्रस्ताव पारित किये गऐ। बैठक मे उपसरपंच सुरेन्द्र कसाणा सहित सभी वार्ड पंच उपस्थित थे ।

