वरिष्ठ कांग्रेस नेता कविता यादव ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कविता यादव ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
मुण्डवार वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कविता यादव ने सोरखा कला पहुंच कर बाबासाहेब डाँo भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया व गांव का दौरा किया। साथ ही सोरखा कला, सौरखाखुर्द एवं बड़ी गांव में पहुंच कर आमजन से मुलाकात कर जन समस्याएं सुनी। जिसमे ग्राम वासियों द्वारा पानी की टंकी,सडक,नाली, वेटनरी कंपाउंडर नहीं होना आदी समस्याओ के बारे में बताया गया। वहीं मेजर कविता यादव द्वारा कुछ समस्याओं का एसडीएम एवं बीडीओ से बात कर समाधान करवाने का आश्वासन भी दिया गया।

इस मौके पर अजीत सरदार सोरखा कला, धन सिंह, रघुवीर उपसरपंच गिर्राज, धनराज सिंह, जमील खान, रमेश चंद, जोगेंद्र, सीताराम, रामस्वरूप पंच, गुरमीत सिंह बड़ी, नूर मोहम्मद, अली मोहम्मद आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

