अजमेर मे रेजिडेंट चिकित्सकों की 2 घंटे कार्य बहिष्कार की हड़ताल आज भी रही जारी
अजमेर मे रेजिडेंट चिकित्सकों की 2 घंटे कार्य बहिष्कार की हड़ताल आज भी रही जारी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर पिछले 2 दिनों से 2 घंटे कार्य बहिष्कार कर रहे राजस्थान रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के चिकित्सक सोमवार को तीसरे दिन भी 2 घंटे कार्य बहिष्कार की हड़ताल पर रहे । राजस्थान रेजिडेंट चिकित्सक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अभिषेक ने बताया कि शनिवार को राज्य सरकार से कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की जयपुर में वार्ता हुई थी । जिसमें पांच मांगों पर सर्वसम्मति से सहमति बन गई है । लेकिन अभी तीन मांगों पर सहमति होना बाकी है । यदि उनकी बाकी रही तीन मांगों पर सरकार ने कोई सकारात्मक रुख नहीं अपनाया तो रेजीडेंट चिकित्सक आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन बनाने की योजना तैयार करके उस पर अमल करना शुरू कर देंगे । उन्होंने बताया कि बाकी जो तीन मांगे हैं उनमें रेजिडेंट चिकित्सकों से जो पीजी कर रहे हैं उनसे सर्विस बॉन्ड भरवाने की योजना को समाप्त करने की प्रमुख मांग है।


