विवाहिता के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज
विवाहिता के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। क्रिश्चियन गंज थाना इलाका स्थित सरपंच का कोटडा में एक विवाहिता के साथ मारपीट करने और उसके साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है । पुलिस ने पीड़ित विवाहिता की शिकायत पर आरोपी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पीड़िता का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल से मारपीट के दौरान आई चोटों का मेडिकल कराया है।
कृष्णा थाना पुलिस सूत्रों की माने तो सरपंच का कोटड़ा निवासी श्रीमती मीना मेघवाल पत्नी महेंद्र ने शिकायत दी है कि दिनांक 9 अक्टूबर को उसके घर में सरपंच का कोटड़ा निवासी वीरू गवारा तथा सपना बैरवा और सीमा घुस गए तथा उसके साथ मारपीट कर वीरू ने उसके साथ छेड़छाड़ की इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 354, 451 के तहत मुकदमा दर्ज करके मीना की चोटों का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल से मेडिकल कराया गया है ।इस सम्बन्ध मे पुलिस ने मामले की दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है ।


