Camphor USE : मात्र 02 रुपए की कपूर से आपकी जिंदगी बदल सकती हैं।
How To Use Camphor: कपूर को हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है और यह कई तरह की मुसीबतों को भी दूर करता है. कपूर आपके घर में सुख और समृद्धि लाता है. इतना ही नहीं, ये आपकी रोजमर्रा की दिनचर्या में इस्तेमाल हो सकने वाला वो काम का टूल है जिसकी मदद से आप अपनी जिंदगी बदल सकते हैं. इससे आपकी लाइफस्टाइल संबंधी जो भी दिक्कतें हैं वह भी दूर हो सकती हैं. बाजार में दो रुपये में मिलने वाले इस कपूर के इतने फायदे हैं, जिनके बारे में कम लोग ही जानते हैं.

कपूर एक फायदे अनेक
कपूर एक खास तरह का रसायन है, जो एक खास वनस्पति से प्राप्त होता है. इसको पौधे से आसवन क्रिया के द्वारा हासिल किया जाता है. कपूर आम तौर पर 3 तरह का होता है, पहला जापानी, दूसरा भीमसेनी और तीसरा पत्री कपूर. कपूर का प्रयोग पूजा, औषधि और सुगंध तीनों के लिए किया जाता है. निगेटिव एनर्जी दूर भगाने के लिए भी इसे बड़े काम की चीज माना जाता है. इस कपूर की खुशबू मन को एकाग्र कर देती है. वहीं इसकी अग्नि कफ और वात का नाश करती है.
https://youtube.com/channel/UC1fBQfTn1ZHpdiU_M7v91-w
दवा के रूप में कपूर का इस्तेमाल कैसे करें?
कपूर का तेल त्वचा में रक्त संचार को सहज बनाता है. सूजन, मुहांसे और तैलीय त्वचा के उपचार में इसका उपयोग किया जाता है. आर्थराइटिस के दर्द से राहत पाने के लिए कपूर मिश्रित मरहम का प्रयोग होता है. गर्दन में दर्द होने पर कपूर युक्त बाम लगाने पर आराम मिलता है. कफ की वजह से छाती में होने वाली जकड़न में कपूर का तेल मलने से राहत मिलती है. अगर आप सिरदर्द से परेशान हैं तो कपूर के साथ शुण्ठी, अर्जुन की छाल और सफेद चंदन को पीस लें और इसका लेप बना लें. ध्यान रखें कि इन सभी चीजों की मात्रा बराबर हो. इस लेप को माथे पर लगाने से सिर दर्द में काफी आराम मिलता है. सर्दी-जुकाम होने पर गरम पानी में कपूर डालकर भाप लेने से काफी राहत मिलती है. खांसी होने पर सरसों या तिल के तेल में कपूर मिलाकर रखने के बाद पीठ और छाती पर हल्के हाथों से की जाने वाली मालिश बहुत राहत पहुंचाती है.
कपूर बालों के लिए भी गुणकारी है. बढ़ते प्रदूषण और खराब पानी के इस्तेमाल से लोगों में बाल झड़ने की समस्या काफी बढ़ रही है. इसके अलावा डैंड्रफ की समस्या से भी परेशान लोग अगर नारियल के तेल में कपूर मिलाकर बालों में लगाएं तो उन्हें काफी लाभ मिलता है.
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरकारी विद्यालयों, संस्थानों, चिकित्सालयों में कर्मचारियों आदि ने योग दिवस मनाया
- जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया
- राजगढ़ भैरव धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61 वाॅ जन्मोत्सव भक्तों ने हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया
- जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के चिकित्सकों ने लम्बे से सांस फूलने, हृदय की तेज धड़कन, पैरों में सूजन व बार बार खांसी से परेशान महिला का सफल आपरेशन कर दी राहत
- राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास द्बारा संचालित कार्यक्रम में प्रारम्भिक बाल विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से परिवार मार्गदर्शिका एवं पोस्टर विमोचन कार्यक्रम किया आयोजित
- अवैध पेट्रोल भंडारण एवं विक्रय जिला रसद विभाग की कार्रवाई, नसीराबाद में दो स्थानों से 26 लीटर पेट्रोल ज़ब्त, दोषियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज
- वैष्णव मन्दिर पुष्कर की कार्यकारिणी की बैठक हुई आयोजित, बैठक में मन्दिर विकास के लिए प्रस्ताव
- देरांठू में बारिश की कामना को लेकर ग्रामीणों ने कराई इन्द्र पूजा
- वैष्णव समाज धर्मशाला समिति डिग्गी के चुनाव 20 जून को
- दिव्यांगो के लिए बड़ी राहत , मुख्यमंत्री स्कूटी योजना 2026 के लिए आवेदन शुरू
- पत्रकार को धमकाने को धमकाने वाले सरपंच पुत्र पर अतिशीघ्र मुकदमा दर्ज कर पीड़ित पत्रकार को न्याय, सुरक्षा व राहत दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने न्यायमूर्ति वी रामा सुब्रमण्यन को भेजा पत्र
- नसीराबाद छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अभियन्ता मो साकिब आलम ने वार्ड संख्या 4 में स्वच्छता व्यवस्था, क्षतिग्रस्त सड़कों, नालियों व अतिक्रमण एवं नागरिक समस्याओं का किया निरीक्षण
- नीट परीक्षा में बरतें पूरी सावधानी, लापरवाही पर होगी कार्यवाही – जिला कलक्टर लोकबंधुजिला कलक्टर ने की 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा की तैयारीयों की समीक्षा,जिले के 15 केन्द्रों पर होगी परीक्षा, सुरक्षा के रहेंगे सम्पूर्ण इंतजाम
- नसीराबाद छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अभियन्ता मो साकिब आलम ने वार्ड संख्या 4 में स्वच्छता व्यवस्था, क्षतिग्रस्त सड़कों, नालियों व अतिक्रमण एवं नागरिक समस्याओं का किया निरीक्षण
- नीट परीक्षा में बरतें पूरी सावधानी, लापरवाही पर होगी कार्यवाही – जिला कलक्टर लोकबंधुजिला कलक्टर ने की 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा की तैयारीयों की समीक्षा,जिले के 15 केन्द्रों पर होगी परीक्षा, सुरक्षा के रहेंगे सम्पूर्ण इंतजाम
- नीट परीक्षा में बरतें पूरी सावधानी, लापरवाही पर होगी कार्यवाही – जिला कलक्टर लोकबंधुजिला कलक्टर ने की 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा की तैयारीयों की समीक्षा,जिले के 15 केन्द्रों पर होगी परीक्षा, सुरक्षा के रहेंगे सम्पूर्ण इंतजाम
ऐसे करें कपूर का प्रयोग
सर्दी या गर्मी के कपड़ों को बंद करते समय आप उनमें नेप्थलीन बॉल्स डालते होंगे. आप इनकी जगह कपूर का यूज भी कर सकते हैं. इससे कपड़े फ्रेश रहेंगे और कीड़े-मकोड़े नहीं लगेंगे. कपूर को पीस लें फिर उस पाउडर में दो चम्मच लैवंडर ऑयल मिलाएं और ये स्प्रे बोतल में डालकर घर में छिड़कें तो घर सुगंधित रहेगा. ये फ्रेशनर का काम करेगा. मॉनसून में स्किन इन्फेक्शन हो जाते हैं. त्वचा की खुजली व जलन के लिए नारियल तेल के एक कप में एक चम्मच पिसा कपूर मिलाकर लगाएं. वहीं फटी एड़ियों का सबसे अच्छा ईलाज है कपूर. गर्म पानी में कपूर मिलाएं और उस पानी में पैर डालकर बैठें. ऐसा रोज रात सोने से पहले करें, दरारें भरने लगेंगी.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. ये एक्सपर्ट की राय नहीं है. इसे अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. @divyangjagat इसकी पुष्टि नहीं करता है.)











