DESH KI AAWAJ

नसीराबाद के केन्टोमेन्ट एरिया मे सर्फ रक्षक शेखावत ने दो जहरीले सांप पकड जगंल मे छोडे

नसीराबाद के केन्टोमेन्ट एरिया मे सर्फ रक्षक शेखावत ने दो जहरीले सांप पकड जगंल मे छोडे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद कंटोनमेंट एरिया में सर्फ रक्षक दशरथ सिह शेखावत ने शनिवार को दो जहरीले सर्फ पकडकर जगंल मे छोडे । सर्फ रक्षक शेखावत ने बताया कि बारिश के दौरान बिलो मे पानी भर जाने से जहरीले जानवर , सर्प आदि बहार निकल जाते है । वही जहां जगंल नजदीक होता है , वहाँ के आस पास के घरो मे यह जहरीले सर्फ वगैरह पहुंच जाते है । शनिवार को सूचना मिलने पर सर्फ रक्षक शेखावत नसीराबाद के 619 टीपीटी के अफसर मेस में पहुंचे । जहाँ से घोड़ा पछाड़ सांप को पकड़ कर सर्प रक्षक दशरथ सिंह शेखावत ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा , वही फिर सूचना मिलने पर
दूसरा सांप नसीराबाद कंटोनमेंट एरिया में 86 आर्म्ड रेजीमेंट के मेजर संदीप साहब के घर कोबरा सांप पकडा । जिस को भी पकड़कर सर्व रक्षक दशरथ सिंह ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा । सर्फ रक्षक शेखावत नसीराबाद क्षेत्र मे जहां कही भी ऐसी सूचना मिलती है , तत्काल पहुंच कर अपनी सेवाएं प्रदान कर नागरिकों को सुरक्षा प्रदान कर रहे है ।

admin
Author: admin