मुण्डावर में कृषि कॉलेज में प्रवेश शुरू। प्रवेश प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ी संख्या में मुण्डावर पंहुचे विद्यार्थी।
मुण्डावर में कृषि कॉलेज में प्रवेश शुरू। प्रवेश प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ी संख्या में मुण्डावर पंहुचे विद्यार्थी।
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
मुण्डावर में कृषि कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होते ही प्रदेश भर से बड़ी संख्या में मुण्डावर पंहुचे विद्यार्थियों का स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि सोनू भारद्वाज, महाविद्यालय संर्घष समिति के अध्यक्ष सुरेश यादव एवं महाविद्यालय छात्र संघ के संयुक्त सचिव नितिन सैनी ने स्वागत किया और लड्डू वितरित कर मुँह मीठा कराया।
मुंडावर उपखंड मुख्यालय पर क्षेत्र का आज वर्षो पुराना सपना साकार होता हुआ नजर आ रहा है। मुंडावर क्षेत्र में वर्षो से आम जनता द्वारा कृषि कॉलेज की के चलते गुरुवार को प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। इस दौरान कॉलेज में रिपोर्टिंग प्रदेश भर से विद्यार्थी पंहुचे। समाचार लिखे जाने तक 50 विद्यार्थियों की ओर से अपने दस्तावेजों को सत्यापन कराया जा चुका था। बजट सत्र 2022-23 में मुंडावर को कृषि कॉलेज की सौगात मिलने पर जोबनेर विश्वविद्यालय केनिर्देशानुसार मुंडावर कृषि महाविद्यालय में आवंटित सीटों पर छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन कार्य सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। मौके पर महाविद्यालय संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश यादव बल्लुवास द्वारा कृषि कॉलेज में नव प्रवेशित छात्रों का तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया गया व छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि सोनू भारद्वाज ने आने बाहर से आने वाले प्रत्येक विद्याॢथर्यो को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। लोगों का मानना है कि मुंडावर क्षेत्र कृषि कॉलेज की स्थापना क्षेत्र के विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा एवं आने वाली पीढ़ी को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। देर सायं तक महाविद्यालय में रिपोर्टिंग कराने वाले विद्यार्थियों का आवागमन जारी था।
फोटो– तिलक लगा कर स्वागत करते कॉलेज छात्र संघ के संयुक्त सचिव निनित सैनी।


