DESH KI AAWAJ

अस्थायी आधार पर पशुधन सहायकों के लिए आवेदन मांगे

अस्थायी आधार पर पशुधन सहायकों के लिए आवेदन मांगे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिले में पशुपालन विभाग के पशुधन सहायक के 12 पदों के लिए आवश्यक अस्थाई आधार पर पशुधन सहायकों के 3 माह के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन्हें 17 हजार 700 रूपए प्रतिमाह नियत पारिश्रमिक पर पूर्णतः अस्थाई रूप से लिया जाएगा।
जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने बताया कि आवेदन पत्र का प्रारूप, आरक्षित पदों की संख्या, आवश्यक शर्ते, दिए जाने वाले शपथ पत्र का प्रारूप आदि पशुपालन विभाग की वेबसाईट https://animalhusbandry.rajasthan.gov.in/ पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अजमेर में 30 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक अपने आवेदन पत्र मय मूल दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होंगे।

admin
Author: admin