मुंडावर कस्बे में गौ रक्षा दल व मुंडावर वासियों ने लम्पी वायरस व घायल गौ माताओं की मरहम पट्टी कर किया उपचार।
मुंडावर कस्बे में गौ रक्षा दल व मुंडावर वासियों ने लम्पी वायरस व घायल गौ माताओं की मरहम पट्टी कर किया उपचार।
=========================
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
मुण्डावर लंबे समय से हो रही लम्पी वायरस के कारण गौ माताओं की मृत्यु को लेकर सरकार ने कोई राहत के लिए ठोस कदम आगे नहीं बढ़ाया तो मानवता दिखाते हुए मुंडावर के गोरक्षा प्रेमियों ने अपने स्तर पर लम्पी वायरस से ग्रस्त अनेकों गो माताओं का दवा लगाकर मरहम पट्टी कर उपचार किया । साथ ही गोरक्षा प्रेमी चेतन तनवानी ने आमजन को जागरूक करते हुए एक अपील की जिसमें बताया कि आप लोगों को जन्मदिन या शादी की सालगिरह या कोई विशेष पार्टी आदि जब भी आप मनाते हो तो गौ माता के लिए भी जैसे खाने का चारा, गुड़ की पेटी,उपचार सामग्री ,या जिस प्रकार की आप सहायता कर सके। गौ माता के लिए वह पहुंचाने का कष्ट करें जिससे कि हिंदू धर्म में गौ माता को सर्वोपरि माना गया है तो फिर हम लोग कैसे इनकी आंखों में दर्द के आंसू देख सके और दर्द से तड़पती इन बेजुबान प्राणी को क्यों ना हम जीवनदान देने में अपना अपना सहयोग करें। और कहां की गौ माता की सेवा करना हमारा पहला धर्म है।


